काशीपुर – धान भुगतान पर बवाल: अलका पाल ने सरकार को घेरा, आंदोलन की चेतावनी – “Paddy Payment Row: Congress Leader Alka Pal Slams Government, Threatens Protest”

Share this news

KASHIPUR SAMAY NEWS

Share this news

काशीपुर : धान भुगतान न होने पर कांग्रेस ने सरकार को घेरा


काशीपुर। कांग्रेस किसानों का उत्पीड़न किसी भी सूरत में सहन नहीं करेगी और सरकार को तत्काल किसानों की फसल का भुगतान करना होगा। यह बात वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री एवं महानगर कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष अलका पाल ने कही।

खुले आसमान के नीचे प्रदर्शन


अलका पाल ने कहा कि धान की फसल का भुगतान न होने से नाराज किसान सहकारी समिति के गेट पर कड़ाके की ठंड में खुले आसमान के नीचे प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ने हजारों कुंतल धान की खरीद तो कर ली, लेकिन उसे सरकारी पोर्टल पर दर्ज नहीं किया, जिससे किसानों के अधिकारों का हनन हो रहा है।

कर्ज लेकर बुवाई को मजबूर किसान


कांग्रेस नेत्री ने बताया कि किसान गेहूं की फसल की बुवाई भी कर्ज लेकर कर रहे हैं। बीज, खाद और डीजल उधार पर लिया जा रहा है, जबकि किसानों का खुद का पैसा सरकार के पास अटका हुआ है। उन्होंने सवाल उठाया कि जब धान का विवरण पोर्टल पर ही नहीं चढ़ाया गया तो नए साल में किसानों को भुगतान कैसे मिलेगा। 31 दिसंबर धान खरीद और पोर्टल एंट्री की अंतिम तिथि है, ऐसे में किसानों के सामने भुगतान की तारीख को लेकर असमंजस बना हुआ है।

घरेलू खर्च और कर्ज का बढ़ता दबाव


अलका पाल ने कहा कि धान का भुगतान रुकने से किसानों के घरों का खर्च चलाना भी मुश्किल हो गया है। इलाज, बच्चों की पढ़ाई, गेहूं की बुवाई और सहकारी समितियों व बैंकों के कर्ज का दबाव किसान कैसे सहन करें, जब सरकार उनकी फसल का भुगतान करने को तैयार नहीं है।

आंदोलन की चेतावनी


उन्होंने सरकार से तत्काल धान का भुगतान करने की मांग की और कहा कि वह किसान नेताओं के संपर्क में हैं तथा हर संभव मदद दी जाएगी। यदि शीघ्र भुगतान नहीं हुआ तो कांग्रेस पार्टी किसानों के हित में आंदोलन करेगी।

#FarmersIssue
#PaddyPayment
#FarmersProtest
#Congress
#AlkaPal
#AgricultureCrisis
#FarmersRights
#PaymentDelay

#UttarakhandNews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!