काशीपुर – “विधायक त्रिलोक सिंह चीमा ने क्षेत्र में विकास की नई राह, दो सड़कों का किया शिलान्यास” – “MLA Trilok Singh Chima Boosts Local Infrastructure with Two Road Projects”

Share this news

KASHIPUR SAMAY NEWS

Share this news

विधायक चीमा ने दो नई सड़कों का शिलान्यास किया


काशीपुर संवाददाता:
मंगलवार को विधायक त्रिलोक सिंह चीमा ने क्षेत्र में दो नई सड़कों के निर्माण का शिलान्यास किया। इनमें ग्राम गंगापुर गोसाई में मुख्य मार्ग से अतुल श्रीवास्तव के घर तक 57 मीटर टाइल्स मार्ग और वीर सिंह के घर के पास डामर रोड से राकेश कुमार के मकान तक 110 मीटर टाइल्स मार्ग का निर्माण शामिल है।


शिलान्यास अवसर पर विधायक त्रिलोक सिंह चीमा ने कहा कि इन मार्गों का निर्माण उच्च गुणवत्ता के साथ किया जाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि जैसे-जैसे धन की उपलब्धता होगी, विकास की किरण हर जरूरतमंद व्यक्ति तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा।


इस अवसर पर पूर्व विधायक हरभजन सिंह चीमा, भाजपा मंडल अध्यक्ष ग्रामीण बृजेश पाल, बीडीसी सदस्य पंकज मोनू एवं अन्य स्थानीय गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

#KashipurDevelopment #MLATrilokSinghChima #RoadConstruction #LocalInfrastructure #CommunityDevelopment #ProgressInKashipur #PublicWelfare #NewRoadsLaid

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!