गुरूद्वारा नागनाथ मंदिर वाईपास पर नाले का पानी सड़क पर फैलने से राहगीरों और वाहनों के लिए मुश्किलें
काशीपुर संवाददाता:
नाले का पानी सड़क पर फैला, राहगीरों को हो रही परेशानी
श्मशान घाट से गुरुद्वारा रोड तक नगर निगम द्वारा नाला तो बनाया गया था, लेकिन पानी की उचित निकासी न होने के कारण नाले का पानी सड़क पर बहने लगा है। इस वजह से सड़क पर पैदल चलने वाले राहगीरों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
वाहन चालक और स्कूली बच्चों के लिए खतरनाक
सड़क पर भरे पानी में गिरने से दोपहिया वाहन चालक चोटिल हो रहे हैं। वहीं, इस मार्ग से स्कूल जाने वाले बच्चे और श्रद्धालु भी गुजरते हैं, जो गुरूनानक कॉलेज, उदयराज कॉलेज, गुरूद्वारा और नागनाथ मंदिर तथा गंगे बाबा मंदिर में मत्था टेकने जाते हैं। पानी और गंदगी के कारण उनका रास्ता कठिन और खतरनाक हो गया है।
नगर निगम की नाले की अधूरी व्यवस्था
नगर निगम ने श्मशान घाट से चाचा की बगिया के मोड़ तक और अंग्रेजी शराब की दुकान तक नाला निर्माण कराया था। लेकिन नाले की आगे की निकासी की व्यवस्था नहीं होने के कारण नाले का गंदा पानी सड़क पर जमा रहता है।
सड़क खराब होने लगी, प्रशासन का ध्यान नहीं
भरे पानी और भारी वाहनों की आवाजाही से सड़क जगह-जगह उखड़ने लगी है। यह सड़क अधिकारियों और आम लोगों के लिए महत्वपूर्ण मार्ग है, फिर भी सड़क पर भरे पानी और खराब सड़क की ओर किसी का ध्यान नहीं जा रहा।
Gurudwara Road Nagnath Temple Drainage Problem Water logging Public In convenience Municipal Negligence Road Condition CivicIssue

शहरयार आसिम
सम्पादक काशीपुर समय
कार्यालय – नई अनाज मंडी, सरबरखेड़ा, काशीपुर
संपर्क – +91 8077 966 747
