मनरेगा से गांधी का नाम हटाने पर काशीपुर में कांग्रेस का हल्लाबोल, सड़कों पर उतरे कार्यकर्ता – Congress Stages Massive Protest in Kashipur Against Removal of Gandhi’s Name from MGNREGA

Share this news

काशीपुर समय हिन्दी समाचार पत्र एवं पोर्टल

Share this news

मनरेगा से गांधी का नाम हटाने पर काशीपुर कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन


काशीपुर संवाददाता |-
मनरेगा योजना से महात्मा गांधी का नाम हटाए जाने और ग्रामीण रोजगार से खिलवाड़ के आरोपों को लेकर काशीपुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार के खिलाफ जोरदार धरना-प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन विधानसभा क्षेत्र की ग्रामसभा गुलड़िया में आयोजित किया गया।

अलका पाल के नेतृत्व में हुआ धरना-प्रदर्शन


महानगर कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष अलका पाल के नेतृत्व में आहूत इस धरना-प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता शामिल हुए। प्रदर्शनकारियों ने भाजपा सरकार पर ग्रामीणों के रोजगार अधिकारों को कमजोर करने का आरोप लगाया।

अनुपम शर्मा का भाजपा सरकार पर हमला


धरना सभा को संबोधित करते हुए एआईसीसी सदस्य एवं प्रदेश महासचिव अनुपम शर्मा ने कहा कि मनरेगा से महात्मा गांधी का नाम हटाना एक सोची-समझी साजिश है। उन्होंने आरोप लगाया कि एक्ट में संशोधन कर भाजपा सरकार रोजगार गारंटी के अस्तित्व को खत्म करना चाहती है।

ग्रामीण रोजगार की गारंटी कमजोर करने का आरोप


महानगर अध्यक्ष अलका पाल ने कहा कि भाजपा सरकार ने मनरेगा की मांग आधारित प्रकृति को कमजोर कर काम की गारंटी को घटा दिया है। इससे ग्रामीण मजदूरों की आजीविका पर सीधा असर पड़ेगा, जिसे कांग्रेस किसी भी सूरत में सहन नहीं करेगी।

पूर्व महानगर अध्यक्ष ने किया संघर्ष का आह्वान


पूर्व महानगर अध्यक्ष मुशर्रफ हुसैन ने मजदूरी और कार्यदिवसों में कटौती पर नाराजगी जताते हुए कहा कि भाजपा सरकार मजदूरों के अधिकार छीन रही है। उन्होंने जनता से भाजपा को उखाड़ फेंकने का आह्वान किया।

भाजपा के खिलाफ नारेबाजी


धरना-प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मोदी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी का अपमान देश की जनता कभी बर्दाश्त नहीं करेगी और ग्रामीण रोजगार की गारंटी खत्म करने की कोशिश का विरोध जारी रहेगा।

सभा का संचालन और मौजूद नेता


आयोजित सभा का संचालन पूर्व प्रधान रियासत अली ने किया। इस दौरान अजिता शर्मा, राकेश भगत, रियासत हुसैन, मोहम्मद आसिम, गुड्डू, अली हुसैन, पार्षद शाह आलम, मोहम्मद इसरार, आबिद हुसैन, आसक अली, मोहम्मद हनीफ अंसारी, नूर मोहम्मद, यामीन, खालिद हुसैन, मोहम्मद याकूब सहित अनेक कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

“Congress’ Halla Bol in Kashipur Over Removal of Gandhi’s Name from MGNREGA”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!