देहरादून, 28 दिसंबर 2025: भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट को अज्ञात व्यक्ति से जान से मारने की धमकी मिलने का मामला सामने आया है। उन्होंने इस संबंध में एसएसपी देहरादून को शिकायत देकर कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
शिकायत में बताया गया है कि अज्ञात मोबाइल नंबर से उनके निजी फोन पर बार-बार कॉल कर गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी दी जा रही है। कई बार समझाने के बावजूद कॉल करने वाला व्यक्ति अपनी हरकतों से बाज नहीं आया।
प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने कहा कि कॉल करने वाले की भाषा और व्यवहार से वह व्यक्ति बेहद उत्तेजित और असंतुलित प्रतीत होता है और संभवतः किसी राजनीतिक दुर्भावना से प्रेरित है। उन्होंने बताया कि इससे महेंद्र भट्ट की राजनीतिक छवि और सुरक्षा पर भी गंभीर चिंता पैदा हुई है।
महेंद्र भट्ट ने पुलिस से अपील की है कि अज्ञात नंबर धारक की जल्द पहचान कर उसके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए। भाजपा की ओर से भी साफ किया गया है कि प्रदेशाध्यक्ष के खिलाफ अभद्र भाषा और जान से मारने की धमकी किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

BJP State President Threat Call Death ThreatPolice Complaint Uttarakhand Politics Political News Breaking News

शहरयार आसिम
सम्पादक काशीपुर समय
कार्यालय – नई अनाज मंडी, सरबरखेड़ा, काशीपुर
संपर्क – +91 8077 966 747
