काशीपुर संवाददाता आकाश गुप्ता
काशीपुर।- भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के कार्यकर्ताओं ने जसपुर से काशीपुर तक भव्य रोड शो निकालकर भाजपा और भाजयुमो की संगठनात्मक ताकत का जोरदार प्रदर्शन किया। इस रोड शो के जरिए कार्यकर्ताओं ने विपक्षी दलों को यह संदेश दिया कि आगामी विधानसभा चुनावों में भाजयुमो निर्णायक भूमिका निभाने के लिए पूरी तरह तैयार है।
नवनियुक्त जिलाध्यक्ष प्रशांत पंडित का भव्य स्वागत
पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत भाजयुमो कार्यकर्ता जसपुर के धर्मपुर यूपी बॉर्डर पर एकत्र हुए। यहां नवनियुक्त भाजयुमो जिलाध्यक्ष प्रशांत पंडित का ढोल-नगाड़ों और फूल मालाओं के साथ भव्य स्वागत किया गया। कार्यकर्ताओं के उत्साह ने संगठन की मजबूती को स्पष्ट रूप से दर्शाया।

ढोल-नगाड़ों के साथ शुरू हुआ ऐतिहासिक रोड शो
धर्मपुर यूपी बॉर्डर से रोड शो की शुरुआत की गई, जो जसपुर के मुख्य बाजार, सुभाष चौक, कुंडा, मिस्सरवाला और बैलजुड़ी तिराहा होते हुए काशीपुर पहुंचा। रास्ते भर कार्यकर्ताओं ने भाजपा और भाजयुमो के समर्थन में नारे लगाए, जिससे पूरे क्षेत्र का माहौल उत्साहपूर्ण बना रहा।
काशीपुर में जगह-जगह हुआ कार्यकर्ताओं का स्वागत
काशीपुर पहुंचने पर रोड शो मोहल्ला किला से मुख्य बाजार, नगर निगम रोड और महाराणा प्रताप चौक से होते हुए बाजपुर रोड स्थित भाजपा जिला कार्यालय पहुंचा। इस दौरान जगह-जगह स्थानीय लोगों और पार्टी समर्थकों द्वारा फूल मालाओं से कार्यकर्ताओं का गर्मजोशी से स्वागत किया गया।

भाजपा के वरिष्ठ नेताओं की रही गरिमामयी उपस्थिति
रोड शो में भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज पाल, विधायक त्रिलोक सिंह चीमा, पीसीयू चेयरमैन राम मेहरोत्रा, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता गुरविंदर सिंह चंडोक सहित खिलेंद्र चौधरी, सतविंदर सिंह यादव, मुकेश पाहवा, लवीश यादव, अवनीश यादव, गगन, दीपू समेत बड़ी संख्या में भाजपा व भाजयुमो कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
BJYM_Uttarakhand Youth Power Youth Leadership Political Strength Road Show Power Show Mission2027 Assembly Election2027 Uttarakhand Politics

शहरयार आसिम
सम्पादक काशीपुर समय
कार्यालय – नई अनाज मंडी, सरबरखेड़ा, काशीपुर
संपर्क – +91 8077 966 747
