देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धासुमन अर्पित किए और उन्हें नमन किया।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी जी एक कुशल प्रशासक, ओजस्वी वक्ता और दूरदर्शी नेता थे, जिन्होंने राष्ट्र निर्माण को नई दिशा प्रदान की। उनका संपूर्ण जीवन सुशासन, संवेदनशीलता और सर्वसमावेशी विकास के प्रति समर्पित रहा। उन्होंने राजनीति को जनसेवा का माध्यम बनाकर सदैव लोकहित को सर्वोपरि रखा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि वाजपेयी जी के विचार आज भी देशवासियों के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उनकी कार्यशैली से प्रेरणा लेते हुए राज्य सरकार पारदर्शी प्रशासन, त्वरित निर्णय और जनहितकारी नीतियों के माध्यम से विकसित उत्तराखंड के संकल्प को साकार करने की दिशा में प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है।

शहरयार आसिम
सम्पादक काशीपुर समय
कार्यालय – नई अनाज मंडी, सरबरखेड़ा, काशीपुर
संपर्क – +91 8077 966 747
