काशीपुर/महुआखेड़ा – “प्रियंका अग्रवाल के नेतृत्व में कंबल वितरण, नगर अध्यक्ष रिज़वान अहमद ने की सराहना”

Share this news

काशीपुर समय हिन्दी समाचार पत्र एवं पोर्टल

Share this news

कड़कड़ाती सर्दी के बीच प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल महिला मोर्चा काशीपुर की जिला अध्यक्ष एवं अखिल भारतीय अग्रवाल महासभा की उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष एडवोकेट प्रियंका अग्रवाल ने मानवता की मिसाल पेश करते हुए महुआखेड़ा गंज क्षेत्र में गरीब, जरूरतमंद एवं बेसहारा लोगों को कंबल वितरित किए।


इस अवसर पर एडवोकेट प्रियंका अग्रवाल ने कहा कि सर्दी के मौसम में असंख्य गरीब परिवार, बेघर लोग और बच्चे ठंड से जूझते हैं, क्योंकि उनके पास गर्म कपड़े और कंबल जैसी बुनियादी सुविधाएं नहीं होतीं। उन्होंने कहा कि ठंड के कारण कई लोग बीमार पड़ जाते हैं और कई बार जान तक गंवानी पड़ती है। ऐसे में जरूरतमंदों को गर्म कंबल देना केवल सहायता नहीं, बल्कि उन्हें सुरक्षा, सम्मान और अपनापन देने का कार्य है।


प्रियंका अग्रवाल ने बताया कि उनका प्रयास आगे भी जारी रहेगा और चिन्हित क्षेत्रों में अधिक से अधिक जरूरतमंद लोगों तक कंबल पहुंचाए जाएंगे, ताकि कोई भी व्यक्ति ठंड के कारण असहाय महसूस न करे।


कंबल वितरण कार्यक्रम के दौरान महुआखेड़ा गंज पालिकाध्यक्ष रिजवान अहमद, मंडल अध्यक्ष भाजपा महुआखेड़ागंज हरजिंदर सिंह, भाजपा नेता कपिल कुमार गौतम, कुलवंत सिंह चड्ढा, नेहा अग्रवाल, व्यापार मंडल काशीपुर की प्रीति माहेश्वरी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!