काशीपुर – “भूमि नहीं, मान-सम्मान का सवाल: शमशुद्दीन ने मुख्यमंत्री से लगाई न्याय की गुहार”

Share this news

काशीपुर समय हिन्दी समाचार पत्र एवं पोर्टल

Share this news

रामनगर रोड स्थित प्रतापपुर क्षेत्र में भूमि कब्जे को लेकर चल रहे बहुचर्चित विवाद में पूर्व पालिकाध्यक्ष शमशुद्दीन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अपना पक्ष रखा। उन्होंने आरोप लगाया कि 17 दिसम्बर को कुछ लोगों द्वारा दबंगई के बल पर उनकी जमीन पर बनी बाउंड्री को जेसीबी से तोड़ दिया गया, जबकि उक्त लोगों का उस भूमि से कोई लेना-देना नहीं है।


पूर्व पालिकाध्यक्ष शमशुद्दीन ने बताया कि 17 दिसम्बर को उनकी भूमि पर बनी करीब 260 फीट लंबी दीवार को रात के समय जेसीबी मशीन से क्षतिग्रस्त किया गया। उन्होंने कहा कि जिस जमीन को लेकर विवाद खड़ा किया जा रहा है, उसके सामने वन विभाग की भूमि है, न कि आरोप लगाने वालों की। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि संबंधित व्यक्ति जिस जमीन को अपनी बता रहा है, उसे वह पहले ही अन्य लोगों को बेच चुका है, इसके बावजूद जानबूझकर विवाद को बढ़ाया जा रहा है।


शमशुद्दीन ने प्रशासन से मांग की कि बाउंड्री तोड़ने वालों के खिलाफ निष्पक्ष जांच कर मुकदमा दर्ज करते हुए सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि यह मामला केवल जमीन का नहीं, बल्कि उनके मान-सम्मान से जुड़ा हुआ है, जिसे शहर की जनता ने वर्षों से उन्हें दिया है।


पूर्व पालिकाध्यक्ष ने स्थानीय पुलिस, प्रशासन और नगर निगम से निष्पक्ष जांच की उम्मीद जताते हुए विश्वास व्यक्त किया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी इस पूरे प्रकरण की उच्चस्तरीय जांच कराकर उन्हें न्याय दिलाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!