काशीपुर – विधायक चीमा की पहल, 13.50 लाख के विकास कार्यों से बदलेगी तस्वीर

Share this news

KASHIPUR SAMAY

Share this news

काशीपुर। विधायक त्रिलोक सिंह चीमा ने आज क्षेत्र के ग्राम भगवन्तपुर की पर्वतीय कॉलोनी में 225 मीटर लंबी खड़ंजा सड़क के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। यह सड़क महीपाल पटवाल के मकान से ठाकुर सिंह के मकान तक बनाई जाएगी।


इस अवसर पर विधायक त्रिलोक सिंह चीमा ने कहा कि सड़क निर्माण कार्य गुणवत्ता के साथ कराया जाएगा, ताकि ग्रामीणों को लंबे समय तक इसका लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के समग्र विकास के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं और जैसे-जैसे धन की उपलब्धता होगी, प्रत्येक जरूरतमंद व्यक्ति तक विकास की किरण पहुँचाने का भरसक प्रयास किया जाएगा।


शिलान्यास कार्यक्रम में पूर्व विधायक हरभजन सिंह चीमा, भाजपा मंडल अध्यक्ष अर्जुन सिंह, जिला अध्यक्ष मनोज पाल, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष ब्रजेश पाल, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती बीना, ब्लॉक प्रमुख श्रीमती चन्द्रप्रभा, खिलेन्द्र चौधरी, आशीष गुप्ता, गुरविन्दर सिंह चण्डोक, ग्राम प्रधान अजयपाल, सुरेन्द्र सिंह रावत सहित अन्य जनप्रतिनिधि व स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

Development Work Foundation Stone Laid
MLA Trilok Singh Cheema Uttarakhand Development Road Construction Public Welfare Rural Development BJP
Local News Infrastructure Development

DevelopmentUpdate

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!