काशीपुर समय शहरयार आसिम
काशीपुर। नगर की तस्वीर बदलने की दिशा में एक और बड़ा कदम उठाते हुए महापौर दीपक बाली ने 3 करोड़ 61 लाख 42 हजार रुपये की लागत से बनने वाली चार सड़कों के इंटरलॉकिंग टाइल्स फिक्सिंग कार्य का शिलान्यास किया। इस विकास कार्य से काशीपुर के प्रमुख मार्गों को मजबूती और सौंदर्य दोनों मिलेंगे।
People Speak: “Kashipur Is Truly Transforming”
जनता बोली – “वास्तव में बदल रहा है मेरा काशीपुर”
महापौर दीपक बाली द्वारा तेजी से कराए जा रहे विकास कार्यों को लेकर शहर में सकारात्मक माहौल है। आम जनता स्वयं चर्चा कर रही है कि चुनाव के दौरान किए गए वायदे अब जमीन पर दिखाई दे रहे हैं। लोगों का कहना है कि यदि जनप्रतिनिधि में इच्छाशक्ति और जनता के प्रति समर्पण हो, तो विकास निश्चित रूप से संभव है — जैसा कि आज काशीपुर में देखने को मिल रहा है।

Clean Air Mission: Air Pollution Control Works Under NCAP in Kashipur
एनसीएपी योजना के तहत हो रहा वायु प्रदूषण सुधार का कार्य
यह सभी कार्य एनसीएपी (नेशनल क्लीन एयर प्रोग्राम) के अंतर्गत काशीपुर शहर के लिए बनाई गई वायु प्रदूषण सुधार योजना के तहत कराए जा रहे हैं। योजना का उद्देश्य सड़कों को पक्का कर धूल और प्रदूषण को नियंत्रित करना है, जिससे शहर का वातावरण स्वच्छ और स्वास्थ्यवर्धक बन सके।
Interlocking Tiles to Transform Four Key Roads of Kashipur
इन चार प्रमुख मार्गों पर होगा इंटरलॉकिंग टाइल्स का निर्माण
महापौर दीपक बाली ने जिन चार सड़कों पर कार्य का शुभारंभ किया, वे इस प्रकार हैं—
मानपुर रोड टी-पॉइंट से रामनगर रोड तक (दोनों ओर)
अनीता नर्सिंग होम से ब्लॉक कार्यालय की उत्तरी दीवार तक
खड़कपुर देवीपुरा रोड पर सांई स्कूल से शुगर मिल मार्ग तक
पुराने टूरिस्ट होटल से गुरुद्वारे के गेट तक
इन सभी सड़कों की कुल लंबाई 5220 मीटर है।

Warm Public Welcome Reflects Faith in Mayor’s Vision
जनता ने किया महापौर का गर्मजोशी से स्वागत
शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान स्थानीय नागरिकों ने महापौर दीपक बाली का जोरदार स्वागत किया। लोगों ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि महापौर न केवल अपने वायदों पर खरे उतर रहे हैं, बल्कि घोषणाओं से भी आगे बढ़कर विकास कार्य करा रहे हैं। नागरिकों ने यहां तक कहा कि यदि ऐसे जनप्रतिनिधि पहले मिल जाते, तो काशीपुर आज कहीं आगे होता।
Mayor’s Assurance: Every Promise Will Be Delivered
महापौर का भरोसा – हर वायदा होगा पूरा
इस अवसर पर महापौर दीपक बाली ने नगर निगम क्षेत्र की जनता को आश्वस्त किया कि उनसे किया गया एक-एक वायदा पूरा किया जाएगा और विकास कार्यों की गति इसी तरह बनी रहेगी। उन्होंने काशीपुर को स्वच्छ, सुंदर और स्वस्थ बनाने के लिए जनता से सक्रिय सहभागिता की अपील की।

Clean Kashipur Needs People’s Participation: Mayor
जनसहभागिता से ही बनेगा काशीपुर स्वच्छ – महापौर
महापौर ने कहा कि बिना जनता की सहभागिता के नगर निगम कुछ नहीं कर सकता। उन्होंने इंदौर शहर का उदाहरण देते हुए कहा कि वहां की सफाई व्यवस्था इसलिए सफल है क्योंकि जनता स्वयं उसमें भागीदारी करती है। उन्होंने काशीपुरवासियों से भी उसी भावना के साथ सहयोग करने का आह्वान किया।
Elected Representatives and Eminent Citizens Attend the Programme
कार्यक्रम में मौजूद रहे जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक
शिलान्यास कार्यक्रम में भाजपा नेता जसवीर सिंह सैनी, चौधरी समरपाल सिंह, भाजपा मंडल अध्यक्ष अर्जुन सिंह, मानवेंद्र मानस, पार्षद रवि प्रजापति, अनीता कांबोज, मयंक मेहता, शाह आलम, विजय बॉबी, तवस्सुम, सीमा सागर, अभिषेक वर्धन, अंजना आर्य, शक्ति केंद्र संयोजक कमल प्रजापति, अमर सिंह रावत, सचिन ठाकुर, मिर्जा नदीम बेग, गौरव शर्मा, सोनू चौहान, अजय कुमार, बूथ अध्यक्ष मुकेश कुमार, विक्रम राणा, संतन सिंह, हर्षित मासीवाल, विजय, शुभम कांबोज, सतनाम सिंह, सूरज, नवीन पपने, भरत सिंह कडाकोटी सहित शिलानाथ क्षेत्र के दर्जनों स्त्री-पुरुष एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Infrastructure Boost Urban Development Smart City Mayor Deepak Bali Public Welfare Air Pollution Control Changing Kashipur

शहरयार आसिम
सम्पादक काशीपुर समय
कार्यालय – नई अनाज मंडी, सरबरखेड़ा, काशीपुर
संपर्क – +91 8077 966 747
