काशीपुर समय शहरयार आसिम
काशीपुर – महापौर दीपक बाली ने मुरादाबाद रोड स्थित ढेला पुल के पास अवैध रूप से डाले जा रहे कूड़े को गंभीरता से लेते हुए आज मौके पर पहुंचकर स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि कूड़ा डालने और नदी को प्रदूषित करने वालों के विरुद्ध तत्काल मुकदमा दर्ज कराया जाए।
Clean City Clean Future
महापौर ने नगर निगम प्रशासन को भी सख्त निर्देश दिए कि कूड़ा डालने वालों पर कड़ी कार्रवाई करते हुए भारी जुर्माना लगाया जाए। उन्होंने कहा कि काशीपुर को गंदा करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।
उल्लेखनीय है कि गत दिवस नगर निगम प्रशासन ने ढेला पुल के पास कूड़ा डालते हुए एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को पकड़कर सीज किया था। संबंधित लोगों को कूड़ा उठाकर टंचिंग ग्राउंड भेजने की हिदायत दी गई थी, लेकिन रात के अंधेरे में उन्होंने कूड़े को पहले जलाया और बाद में मिट्टी से दबा दिया।
आज निरीक्षण के दौरान महापौर दीपक बाली ने ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से कहा कि नदी प्रदूषण करने वालों पर तत्काल मुकदमा दर्ज किया जाए। साथ ही नगर निगम अधिकारियों को निर्देशित किया कि कूड़ा डालने के लिए अर्थदंड लगाया जाए और भविष्य में ऐसी घृणित गतिविधियों को रोकने के लिए कठोर कदम उठाए जाएं।
Stop River Pollution

निरीक्षण के दौरान सहायक नगर आयुक्त विनोद लाल, सफाई निरीक्षक मनोज बिष्ट, पर्यावरण मित्रों की टीम तथा मुकेश चावला सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
महापौर ने कहा कि नगर निगम काशीपुर को साफ, स्वच्छ, सुंदर और स्वस्थ बनाने के लिए लगातार प्रयासरत है। किसी को भी गंदगी फैलाने की अनुमति नहीं दी जाएगी। उन्होंने जनता से अपील की कि सफाई अभियान में जनसहभागिता निभाएं और सड़क या नदी किनारे कूड़ा डालने वालों को रोकें।
महापौर ने कहा – “जिस दिन काशीपुर की जनता नगर निगम के साथ सफाई की मुहिम में खड़ी हो गई, उस दिन कोई ताकत हमारे शहर को गंदा नहीं कर सकेगी।”
Deepak Bali Kashipur Mayor
Municipal Corporation Strict Action Zero Tolerance Law Against Pollution Kashipur Mayor
Municipal Corporation
Strict Action Zero To lerance
LawAgainst Pollution

शहरयार आसिम
सम्पादक काशीपुर समय
कार्यालय – नई अनाज मंडी, सरबरखेड़ा, काशीपुर
संपर्क – +91 8077 966 747
