देहरादून – मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य में आधारभूत संरचना को मजबूत करने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए सड़क, रोपवे, स्वास्थ्य, आवास, शिक्षा, हवाई अड्डा एवं अन्य महत्वपूर्ण क्षेत्रों से जुड़ी विभिन्न विकास योजनाओं के लिए कुल ₹183.97 करोड़ की धनराशि के अनुमोदन को स्वीकृति प्रदान की है।
Development Works
मसूरी–नैनीताल रोपवे परियोजना को गति
मुख्यमंत्री ने मसूरी एवं रानीबाग (काठगोदाम) से नैनीताल मार्ग पर रोपवे निर्माण हेतु फिजिबिलिटी अध्ययन के लिए ₹3.30 करोड़ स्वीकृत किए हैं, जिससे पर्यटन को नई गति मिलने की उम्मीद है।
Smart Uttarakhand
यमनोत्री क्षेत्र में सड़क व हेलीपैड सुदृढ़ीकरण
यमनोत्री बड़कोट–पौंटी मोटर मार्ग से बड़कोट हेलीपैड तक मार्ग के डामरीकरण, सुदृढ़ीकरण एवं हेलीपैड की बाउंड्री वॉल निर्माण के लिए ₹1.89 करोड़ की स्वीकृति दी गई है।
Road And Ropeway
हरिद्वार और रुड़की क्षेत्र में आवासीय परियोजना को मजबूती
जनपद हरिद्वार के विधानसभा क्षेत्र मंगलौर–रुड़की आवासीय परियोजना में परियोजना स्थल तक पहुंच मार्ग के निर्माण हेतु ₹2.49 करोड़ की धनराशि स्वीकृत की गई है।
Education Infrastructure
राजकीय मेडिकल कॉलेज रुद्रपुर को ₹35 करोड़
राजकीय मेडिकल कॉलेज, रुद्रपुर के निर्माण कार्यों के लिए पुनरीक्षित आगणन के अंतर्गत ₹35 करोड़ की राशि को मंजूरी दी गई है।
श्मशान घाट, एबीसी सेंटर व विद्यालय निर्माण को स्वीकृति
नगर पंचायत गूलरभोज के कोपा स्थित श्मशान घाट के निर्माण एवं नवीनीकरण हेतु ₹80 लाख
नगर निगम कोटद्वार क्षेत्र में एबीसी सेंटर निर्माण हेतु ₹2.68 करोड़
क्लस्टर विद्यालय योजना अंतर्गत देहरादून व टिहरी के तीन राजकीय इंटर कॉलेजों (जखण्ड, ओखलाखाल, सोरना डोभरी) के निर्माण हेतु ₹5.46 करोड़ स्वीकृत किए गए हैं।
183 Crore Development
शारदा घाट पुनर्विकास परियोजना को ₹107.35 करोड़
उत्तराखण्ड निवेश एवं आधारिक संरचना विकास बोर्ड के अंतर्गत शारदा घाट पुनर्विकास परियोजना के निर्माण कार्यों के लिए ₹107.35 करोड़ की स्वीकृति प्रदान की गई है।
पुलिस विभाग को तकनीकी मजबूती
राज्य के सभी जनपदों में पुलिस उपाधीक्षक कार्यालय परिसरों में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग संसाधनों के माध्यम से साक्षियों की परीक्षा हेतु 21 जनरेटर (7.5 केवीए) क्रय करने के लिए ₹15.55 करोड़ की मंजूरी दी गई है।
Better Uttarakhand Growth With Vision Public Welfare
खटीमा क्षेत्र में सड़क चौड़ीकरण
जनपद ऊधम सिंह नगर के विधानसभा क्षेत्र खटीमा में बिगराबाग से चकरपुर तक मार्ग को एक लेन से डेढ़ लेन में उच्चीकृत करने हेतु ₹9.45 करोड़ की धनराशि स्वीकृत की गई है।
विकास से मिलेगा आमजन को सीधा लाभ
इन सभी अनुमोदनों से राज्य की आधारभूत संरचना को मजबूती मिलने के साथ-साथ आम जनता को बेहतर यातायात, स्वास्थ्य, शिक्षा और नागरिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

शहरयार आसिम
सम्पादक काशीपुर समय
कार्यालय – नई अनाज मंडी, सरबरखेड़ा, काशीपुर
संपर्क – +91 8077 966 747
