काशीपुर में जनहित का कार्य, भारत विकास परिषद ने बढ़ाया सुरक्षा का भरोसा बांटी 400 रेडियम बेल्ट – Road Safety

Share this news

काशीपुर समय हिन्दी समाचार पत्र एवं पोर्टल

Share this news

काशीपुर समय शहरयार आसिम
काशीपुर – भारत विकास परिषद काशीपुर शाखा द्वारा सर्दियों के मौसम में घने कोहरे के कारण कम दृश्यता से होने वाली सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के उद्देश्य से एक सराहनीय पहल की गई। जनपद ऊधमसिंह नगर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मणिकांत मिश्रा की गरिमामयी उपस्थिति में परिषद द्वारा 400 रेडियम बेल्टों का वितरण किया गया।

Safety Road Safety


इस अवसर पर परिषद के अध्यक्ष सुमित अग्रवाल ने बताया कि लगभग दो वर्ष पूर्व परिषद द्वारा फाइबरमार्क्स पेपर मिल में भी रेडियम बेल्ट वितरण का प्रोजेक्ट चलाया गया था। उस समय तत्कालीन पुलिस अधीक्षक काशीपुर अभय सिंह कार्यक्रम के मुख्य अतिथि थे। उन्होंने अपने संबोधन में कहा था कि यदि किसी को राशन, नकद या अन्य सामग्री देकर सहायता की जाए तो वह कुछ समय में समाप्त हो जाती है, लेकिन यदि हमारे छोटे से प्रयास से किसी का जीवन सुरक्षित हो जाता है, तो वह व्यक्ति जीवन भर अपने परिवार का भरण-पोषण स्वयं कर सकता है। उन्होंने सभी से आग्रह किया था कि वे अपने यहां कार्यरत कर्मचारियों को रेडियम बेल्ट उपलब्ध कराएं और कोहरे के समय इसका उपयोग अनिवार्य करें।

Road Safety And Awareness


कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मणिकांत मिश्रा ने भारत विकास परिषद की इस जनहितकारी पहल की भूरी-भूरी प्रशंसा की और इसे सड़क सुरक्षा की दिशा में एक प्रभावी कदम बताया।

Roadway Safety


इस अवसर पर परिषद परिवार से राहुल पैगिया, मुकेश अग्रवाल, सुमित कपूर, मनु अग्रवाल, राहुल बंसल, राम अग्रवाल, निकुंज अग्रवाल, सत्यम अग्रवाल सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे।

Road And Safety Pedestrian Crossing Road Safety Signage Road Safety Week

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!