काशीपुर समय शहरयार आसिम
काशीपुर – आयकर विभाग, काशीपुर द्वारा करदाता सेवाओं को सुदृढ़ करने तथा कर प्रशासन में हाल के वर्षों में हुए महत्वपूर्ण परिवर्तनों के प्रति करदाताओं को जागरूक करने के उद्देश्य से 17 दिसंबर 2025 को एक संवाद/आउटरीच कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम प्रधान आयकर आयुक्त, बरेली के दिशा-निर्देशन में हल्द्वानी परिक्षेत्र के अंतर्गत होटल द मेनोर, काशीपुर में संपन्न हुआ।
Income Tax Return Site
व्यवसायी, उद्योग जगत व कर पेशेवरों की रही सहभागिता
कार्यक्रम में काशीपुर एवं आसपास के क्षेत्रों से विभिन्न व्यवसायों, उद्योगों, चार्टर्ड अकाउंटेंट्स, टैक्स बार एसोसिएशन, के.जी.सी.सी.आई., व्यापार मंडल, व्यवसायी, चिकित्सक एवं अन्य प्रबुद्ध वर्ग के प्रतिनिधियों ने सक्रिय सहभागिता की। साथ ही फेसलेस असेसमेंट प्रणाली से जुड़े हितधारकों की भी उल्लेखनीय उपस्थिति रही।
कर प्रशासन में हुए सुधारों व डिजिटल प्रक्रियाओं पर फोकस
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आयकर विभाग की कार्यप्रणाली में हुए सुधारों, तकनीकी एवं डिजिटल प्रक्रियाओं, ई-फाइलिंग पोर्टल, फेसलेस असेसमेंट व्यवस्था तथा नए आयकर अधिनियम से संबंधित परिवर्तनों की जानकारी करदाताओं एवं कर पेशेवरों तक पहुंचाना रहा।
Income Tax Income Tax Income Tax
अपर आयुक्त आयकर ने दी कर अनुपालन की विस्तृत जानकारी
मुख्य वक्ता श्री जितेंद्र कुमार सोनकर, अपर आयुक्त आयकर, रेंज-1(2), हल्द्वानी ने रेक्टिफिकेशन, रिफंड, अपील, असेसमेंट, टीडीएस, टैक्स डिमांड, अपील इफेक्ट, ई-फाइलिंग पोर्टल एवं शिकायत निवारण तंत्र—सीपीग्राम व ई-निवारण पर विस्तार से जानकारी दी। साथ ही अग्रिम कर (Advance Tax) के समयबद्ध अनुपालन पर भी विशेष जोर दिया।
जनप्रतिनिधियों व संगठनों ने रखीं समस्याएं
कार्यक्रम में काशीपुर विधायक श्री त्रिलोक सिंह चीमा, श्री पवन अग्रवाल (अध्यक्ष, KGCCI), श्री कुलभूषण गर्ग (अध्यक्ष, सीए एसोसिएशन), डॉ. यशपाल रावत (अध्यक्ष, आईएमए), सीए सौरभ अग्रवाल, सीए आदेश, अधिवक्ता श्री विपिन अग्रवाल सहित अन्य प्रतिभागियों ने अपनी व्यावहारिक समस्याएं एवं सुझाव रखे, जिन पर विभागीय अधिकारियों द्वारा समाधान प्रस्तुत किए गए।
Tax Income Tax
आयकर विभाग के अधिकारी रहे मौजूद
कार्यक्रम में आयकर विभाग की ओर से श्री सुधीर कुमार, श्री राहुल कुमार, श्री संदीप कुमार चतुर्वेदी, श्री अमित कुमार चौधरी, श्री दमिशेट्टी मुरली कृष्णा (सहायक आयुक्त आयकर) सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।
स्वैच्छिक कर अनुपालन को मिलेगा बढ़ावा
आयकर विभाग द्वारा आयोजित ऐसे संवाद कार्यक्रम करदाताओं के साथ पारदर्शिता, विश्वास एवं सहयोग को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल हैं, जिससे करदाता बदलते कर कानूनों के अनुरूप स्वयं को अद्यतन रख सकें और स्वैच्छिक कर अनुपालन को प्रोत्साहन मिले।
Income Tax Return, Income Tax Filing, Income Tax E Filing Income Tax Log In

शहरयार आसिम
सम्पादक काशीपुर समय
कार्यालय – नई अनाज मंडी, सरबरखेड़ा, काशीपुर
संपर्क – +91 8077 966 747
