काशीपुर – चन्द्रावती तिवारी महाविद्यालय में एनएसएस के तहत मनाया गया ‘स्पर्श गंगा दिवस’

Share this news

दिनांक 17 दिसम्बर 2025 को चन्द्रावती तिवारी कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय, काशीपुर की प्राचार्या डाॅ0 कीर्ति पन्त के निर्देशन में ‘राष्ट्रीय सेवा योजना’ के एक दिवसीय शिविर के अन्तर्गत स्पर्श गंगा दिवस मनाया गया। स्वयंसेवियों ने जागरूकता, रैली निकालकर जनमानस को नदियों को स्वच्छ और सुरक्षित रखने के लिए जागरूक किया। जागरूकता रैली सत्येन्द्र चन्द्र गुड़िया से प्रारम्भ होकर पोस्ट आँफिस रोड से होकर मुख्य बाजार एन0 डी0 तिवारी मार्केट से महाविद्यालय में समाप्त हुई। महाविद्याालय की प्राचार्या ने स्वयंसेवियों को स्पर्श गंगा दिवस पर सन्देश देते हुए कहां कि गंगा मानव के लिए केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक ही नहीं अपितु गंगा के जल को स्वच्छ प्रदूषण रहित संरक्षित करना भी प्रत्येक मानव का धर्म हैं, आज गंगा मानव की लापरवाही और नासमझी के कारण प्रदूषित व संकट में है, हम सबका परम कर्तव्य है कि हमें अपने परिवेश में प्रवाहित नदी नालों को स्वच्छ व संरक्षित कर जल संरक्षण व संर्वधन हेतु प्रयासरत व सकंल्पबद्ध होना चाहिए।


इस अवसर पर एसोसिएट प्रोफेसर डाॅ. दीपिका गुड़िया आत्रेय, कार्यक्रम अधिकारी डाॅ वन्दना सिंह एवं डाॅ गीता मेहरा, असिस्टैण्ड प्रोफेसर डाॅ मंगला, डाॅ अंजलि गोस्वामी, डाॅ ज्योति रावत, डाॅ दीपा चनियाल एवं सृष्टि सिंह उपस्थित रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!