एसएसपी मणिकांत मिश्रा का नशा तस्करों पर बड़ा प्रहार
01 करोड़ 32 लाख रुपये से अधिक मूल्य के 43,950 नशीले इंजेक्शन बरामद
नशे के अवैध कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु जनपद ऊधमसिंहनगर में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री मणिकांत मिश्रा के निर्देशन में चलाए जा रहे सघन अभियान के अंतर्गत पुलिस को एक बड़ी सफलता प्राप्त हुई है।
कोतवाली काशीपुर पुलिस, एसओजी काशीपुर तथा फूड सेफ्टी एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन की संयुक्त टीम द्वारा ट्रांसपोर्ट के माध्यम से मंगाई गई नशीले इंजेक्शनों की भारी खेप बरामद की गई है, जिसकी अनुमानित खुदरा कीमत लगभग 01 करोड़ 32 लाख रुपये आँकी गई है।
ट्रांसपोर्ट के माध्यम से मंगाए गए थे नशीले इंजेक्शन
दिनांक 15 दिसंबर 2025 को मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर कोतवाली काशीपुर पुलिस एवं एसओजी काशीपुर की संयुक्त टीम द्वारा SAFEXPRESS ट्रांसपोर्ट, दड़ियाल रोड, टांडा उज्जैन, काशीपुर में चेकिंग की गई।
चेकिंग के दौरान ट्रांसपोर्ट में रखी संदिग्ध पेटियों की तलाशी लेने पर नशीले इंजेक्शनों की एक बड़ी खेप बरामद हुई।
43,950 नशीले इंजेक्शन बरामद — कीमत करीब 1.32 करोड़ रुपये
तलाशी के दौरान निम्न नशीले इंजेक्शन बरामद किए गए—
BINORPHINE (Buprenorphine Injection IP)
16 गत्तों की पेटियों में 1,598 डिब्बे
कुल 39,950 इंजेक्शन
REXOGESIC (Buprenorphine Injection)
02 गत्तों की पेटियों में 160 डिब्बे
कुल 4,000 इंजेक्शन
इस प्रकार कुल 43,950 नशीले इंजेक्शन पुलिस द्वारा कब्जे में लिए गए।
Controlled Drugs की पुष्टि — औषधि विभाग द्वारा तकनीकी जांच
मौके पर पहुंचे वरिष्ठ औषधि निरीक्षक श्री नीरज कुमार एवं औषधि निरीक्षक श्रीमती निधि शर्मा द्वारा बरामद इंजेक्शनों की औषधीय संरचना एवं नियमों के अनुसार तकनीकी जांच की गई।
जांच में पुष्टि हुई कि दोनों दवाएं Controlled Drugs की श्रेणी में आती हैं, जिनका परिवहन केवल वैध लाइसेंस प्राप्त इकाइयों द्वारा ही किया जा सकता है। मौके पर विधिवत इन्वेंट्री रिपोर्ट तैयार की गई।
फरार अभियुक्त के विरुद्ध NDPS एक्ट में मुकदमा दर्ज
पुलिस जांच में यह तथ्य सामने आया कि उक्त नशीले इंजेक्शन कोतवाली काशीपुर में पंजीकृत
मु. एफआईआर संख्या 477/2025, धारा 8/21/22/60/29 एनडीपीएस एक्ट में फरार अभियुक्त—
रिपुल चौहान पुत्र रक्षपाल सिंह
निवासी — ग्राम नजीमपुर, पोस्ट जलालाबाद, थाना नजीबाबाद,
जिला बिजनौर (उत्तर प्रदेश)
हाल निवासी — वार्ड संख्या 13, कविनगर, कोतवाली काशीपुर
द्वारा मंगाए गए थे। अभियुक्त के विरुद्ध नियमानुसार अभियोग पंजीकृत किया गया है तथा उसकी गिरफ्तारी हेतु लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।
फूड सेफ्टी एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन टीम
वरिष्ठ औषधि निरीक्षक — नीरज कुमार
औषधि निरीक्षक — निधि शर्मा
कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम
प्रभारी निरीक्षक — श्री हरेन्द्र सिंह चौधरी, कोतवाली काशीपुर
वरिष्ठ उप निरीक्षक — के.सी. आर्य, कोतवाली काशीपुर
उप निरीक्षक — सुनील सुतेड़ी, प्रभारी एसओजी काशीपुर
उप निरीक्षक — हेम चंद्र तिवारी, कोतवाली काशीपुर
उप निरीक्षक — मनोज सिंह धौनी, कोतवाली काशीपुर
उप निरीक्षक — गिरीश चंद्र, कोतवाली काशीपुर
हेड कांस्टेबल — प्रमोद कुमार, कोतवाली काशीपुर
हेड कांस्टेबल — विनय कुमार, एसओजी काशीपुर
हेड कांस्टेबल — दीपक कुमार, एसओजी काशीपुर
एसएसपी का स्पष्ट संदेश
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री मणिकांत मिश्रा ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि जनपद ऊधम सिंह नगर में नशे के अवैध कारोबार से जुड़े किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।
नशा तस्करों के विरुद्ध इसी प्रकार सख्त, प्रभावी एवं निरंतर कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

शहरयार आसिम
सम्पादक काशीपुर समय
कार्यालय – नई अनाज मंडी, सरबरखेड़ा, काशीपुर
संपर्क – +91 8077 966 747
