काशीपुर स्व. सत्येंद्र चंद्र गुड़िया जी की 93वीं जयंती पर आईएमटी परिसर में श्रद्धा और संकल्प का संगम

Share this news

काशीपुर समय हिन्दी समाचार पत्र एवं पोर्टल

Share this news

काशीपुर समय शहरयार आसिम
काशीपुर। बाजपुर रोड स्थित सत्येंद्र चंद गुड़िया इंस्टीट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड लॉ (एस.सी. गुड़िया आईएमटी) में संस्थान के संस्थापक, पूर्व सांसद स्वर्गीय सत्येंद्र चंद्र गुड़िया जी की 93वीं जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत संस्थान के निदेशकों, प्राचार्य, फैकल्टी एवं स्टाफ सदस्यों द्वारा स्वर्गीय गुड़िया जी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर की गई।

इस अवसर पर संस्थान के निदेशक डॉ. केवल कुमार ने स्वर्गीय गुड़िया जी का भावपूर्ण स्मरण करते हुए कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में उनके द्वारा किए गए कार्य अविस्मरणीय हैं। उन्होंने सदैव दलगत राजनीति से ऊपर उठकर समाज सेवा को प्राथमिकता दी, इसी कारण वे आज भी समाज में आदर और सम्मान के साथ स्मरण किए जाते हैं। डॉ. केवल कुमार ने कहा कि “स्वर्गीय गुड़िया जी ने जिस शैक्षिक पौधे को आईएमटी के रूप में रोपा था, उसे उनके आदर्शों और आशीर्वाद से निरंतर आगे बढ़ाना हम सभी का संकल्प है।”

कार्यक्रम के दौरान संस्थान की फैकल्टी एवं स्टाफ सदस्यों ने संस्थान के सर्वांगीण विकास और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए समर्पित भाव से कार्य करने की शपथ ली। अंत में सभी उपस्थितजनों को मिष्ठान वितरण किया गया।

इस श्रद्धांजलि कार्यक्रम में निर्देशक प्रशासन पवन कुमार बक्शी, प्राचार्य डॉ. निमिषा अग्रवाल सहित संस्थान के समस्त फैकल्टी एवं स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!