काशीपुर समय शहरयार आसिम
चन्द्रावती तिवारी कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय, काशीपुर का परिसर आज श्रद्धा और भावनाओं से सराबोर हो उठा, जब पूर्व सांसद एवं महाविद्यालय के संस्थापक स्वर्गीय श्री सत्येन्द्र चन्द्र गुड़िया जी की 92वीं पावन जयंती गरिमामय वातावरण में मनाई गई। कार्यक्रम के दौरान हर चेहरा उनके आदर्शों और मूल्यों को नमन करता नजर आया।
महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. कीर्ति पन्त एवं स्व. श्री गुड़िया जी की सुपुत्री, एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. दीपिका गुड़िया आत्रेय ने समस्त स्टाफ के साथ उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की। इसके पश्चात केक काटकर उन्हें श्रद्धापूर्वक स्मरण किया गया।

इस अवसर पर प्राचार्या डॉ. कीर्ति पन्त ने कहा कि स्व. श्री सत्येन्द्र चन्द्र गुड़िया जी का सादा जीवन, उच्च नैतिक मूल्य और समाज के प्रति समर्पण आज भी युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है। वहीं डॉ. दीपिका गुड़िया आत्रेय ने भावुक शब्दों में अपने पिता के जीवन संघर्ष, संस्कारों और सेवा भावना को साझा करते हुए कहा कि उनका जीवन सत्य, सेवा और सरलता की मिसाल रहा है।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित शिक्षकों एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारियों ने भी उनके आदर्शों को स्मरण करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। पूरा वातावरण श्रद्धा, सम्मान और प्रेरणा से ओतप्रोत नजर आया।

शहरयार आसिम
सम्पादक काशीपुर समय
कार्यालय – नई अनाज मंडी, सरबरखेड़ा, काशीपुर
संपर्क – +91 8077 966 747
