काशीपुर में नगर निगम की बड़ी कार्रवाई: सुलभ शौचालय पर अतिक्रमण कराने का आरोप, ₹5,000 का चालान चस्पा

Share this news

काशीपुर समय हिंदी समाचार पत्र एवं पोर्टल

Share this news


काशीपुर। नगर निगम की टीम ने सोमवार को मुरादाबाद रोड और आसपास के क्षेत्रों में अतिक्रमण हटाने के लिए व्यापक अभियान चलाया। अभियान के दौरान नालों पर बने पक्के स्लैब, लकड़ी के खोखे और अस्थायी कब्जों को हटाया गया। वहीं, जसपुर बस अड्डे पर एक सुलभ शौचालय संचालक पर अतिक्रमण करवाने का आरोप सिद्ध होने पर निगम टीम ने ₹5,000 का चालान चस्पा किया।

जानकारी के अनुसार, नगर निगम से ठेका प्राप्त करने के बाद निजी सुलभ शौचालय संचालक अपने परिसर के दोनों ओर ठेलियां और तिरपाल लगवाकर अवैध रूप से अतिक्रमण करा रहे थे। निगम की कार्रवाई के दौरान इन अतिक्रमणों को तुरंत हटाया गया।

अभियान में जल निकासी व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने पर खास ध्यान दिया गया। नालों पर किए गए कब्जों को लोडर और जेसीबी से तोड़कर नालों की सफाई करवाई गई। मौके से कई डंपर मलबा भी हटाया गया।

अभियान में स्वास्थ्य एवं सफाई निरीक्षक मनोज बिष्ट, सुपरवाइजर राजेश बाबू और नाला टीम, सुपरवाइजर अंकित, हरेंद्र सिंह बिष्ट, शिवा, जेसीबी ऑपरेटर शाहरुख, अनूप समेत कई कर्मचारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!