काशीपुर – रामनगर रोड स्थित सेम्फोर्ड पब्लिक स्कूल में उर्वशी दत्त बाली के नेतृत्व में “50 तारे” प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में अनाथ आश्रम में रह रहे बच्चों और स्कूल के छात्रों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया तथा मंच पर अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन कर दर्शकों की तालियां बटोरीं।
उर्वशी दत्त बाली लंबे समय से इन बच्चों को प्रतिदिन 4–5 घंटे का समय देकर प्रशिक्षण दे रही हैं। उनका यह समर्पण इस कार्यक्रम की सफलता में स्पष्ट दिखाई दिया, जहां बच्चों का आत्मविश्वास और कला दोनों ही प्रदर्शन के केंद्र रहे।
अतिथियों की मौजूदगी ने बढ़ाया बच्चों का उत्साह
कार्यक्रम में स्कूल की प्राचार्या ज्योति राणा, चेयरमैन विनीत सिंघल, जज श्रीमती ममता सिंह (पत्नी ब्रिगेडियर सुखबीर सिंह), श्रीमती रिचा जे. पैन्यूली, डॉ. ध्रुवी बंडोडकर, डॉ. आराधना शर्मा सहित कई सामाजिक और शैक्षणिक हस्तियां उपस्थित रहीं।
हिंदू वाहिनी के सदस्य राजीव चौधरी, जगमोहन बंटी, पूनम जोशी और शांतनु चिकारा ने भी बच्चों का मनोबल बढ़ाया।
विशेष रूप से चेयरमैन विनीत सिंघल और शालिनी ने न केवल कार्यक्रम के लिए मंच उपलब्ध कराया, बल्कि अनाथ बच्चों को अकादमी में अभ्यास हेतु स्थान देकर सामाजिक सरोकार का उदाहरण प्रस्तुत किया।
विभिन्न श्रेणियों में बच्चों को मिले पुरस्कार
प्रतियोगिता में कई श्रेणियों में विजेताओं का चयन किया गया, जिसमें
आर्ट एंड क्राफ्ट
नेताजी सुभाष चंद्र बोस अकादमी: संदीप प्रथम, अंश राणा द्वितीय
Shemford School: प्रिया बिष्ट प्रथम, रिया रावत द्वितीय
कैरम प्रतियोगिता
अनुराग प्रथम, आयुष कोहली द्वितीय
चित्रकला
अनाथालय: प्रियांश प्रथम, नक्ष द्वितीय
Shemford: दक्षिता प्रथम, हिमांशी द्वितीय
अंग्रेजी सुलेख
शुभम प्रथम, कृष्ण सैनी द्वितीय
Shemford: मनराज प्रथम, नारायण द्वितीय
हिंदी सुलेख
मनोहर प्रथम, लक्की द्वितीय
Shemford: आराध्या रावत प्रथम, हरजीत सिंह द्वितीय
अवसर मिले, तो हर बच्चा चमक सकता है
इस आयोजन का मुख्य संदेश स्पष्ट रहा—हर बच्चा समान, हर बच्चा सक्षम है। बस उसे सही मार्गदर्शन और अवसर की आवश्यकता होती है।
कार्यक्रम ने यह सिद्ध किया कि मंच मिलने पर नन्हें कलाकार अपनी प्रतिभा से न केवल स्वयं को, बल्कि शहर और समाज को भी गौरवान्वित कर सकते हैं।
नन्हे प्रतिभागियों की चमकदार प्रस्तुति ने पूरे कार्यक्रम को यादगार बनाया और काशीपुर का नाम रोशन किया।

शहरयार आसिम
सम्पादक काशीपुर समय
कार्यालय – नई अनाज मंडी, सरबरखेड़ा, काशीपुर
संपर्क – +91 8077 966 747
