उत्तराखंड में बिजली 16.23% महंगी होने की तैयारी, आयोग की मंजूरी के बाद लागू होंगी नई दरें

Share this news

काशीपुर समय हिंदी समाचार पत्र एवं पोर्टल

Share this news

देहरादून। उत्तराखंड के बिजली उपभोक्ताओं के लिए एक अहम खबर सामने आई है। ऊर्जा निगम बोर्ड ने आगामी वित्तीय वर्ष के लिए बिजली दरों में 16.23 प्रतिशत बढ़ोतरी के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। हालांकि राहत की बात यह है कि यह बढ़ोतरी तभी लागू होगी जब उत्तराखंड विद्युत नियामक आयोग प्रस्ताव पर अंतिम स्वीकृति देगा।

बैठक में प्रस्तुत आंकड़ों के अनुसार, मौजूदा बिजली दरों से निगम को 10078.47 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त हो रहा है, जबकि उपभोक्ता मांग, रखरखाव और खर्चों को पूरा करने के लिए 11422.37 करोड़ रुपये की आवश्यकता बताई गई है। इस घाटे की भरपाई के लिए दरों में बढ़ोतरी का प्रस्ताव तैयार कर बोर्ड से अनुमोदित किया गया है।

ऊर्जा निगम का यह भी दावा है कि प्रस्तावित वृद्धि लागू होने के बाद भी उत्तराखंड देश के सबसे कम दरों पर बिजली उपलब्ध कराने वाले राज्यों में शामिल रहेगा। अगले चरण में यह प्रस्ताव नियामक आयोग को भेजा जाएगा, जहां परीक्षण प्रक्रिया के दौरान जनता से आपत्तियां और सुझाव भी आमंत्रित किए जाएंगे।

अनुमान है कि मार्च 2026 के अंतिम सप्ताह में बिजली दरों को लेकर अंतिम फैसला सामने आएगा। यदि आयोग इस प्रस्ताव को यथावत स्वीकार करता है, तो नई बिजली दरें 1 अप्रैल 2026 से 31 मार्च 2027 तक पूरे प्रदेश में लागू की जाएंगी। ऐसे में अगले वर्ष उपभोक्ताओं के बिजली बिलों में संभावित बदलाव की संभावना की चर्चा तेज हो गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!