खेड़ा-रुद्रपुर में 8 एकड़ सरकारी भूमि कब्जा मुक्त, DM व SSP ने मौके पर किया निरीक्षण, अवैध कब्जाधारियों पर होगी सख्त कार्रवाई

Share this news

काशीपुर समय हिंदी समाचार पत्र एवं पोर्टल

Share this news

(काशीपुर समय शहरयार आसिम)
रुद्रपुर/ऊधम सिंह नगर। जिले में सरकारी संपत्तियों को अतिक्रमणकारियों से मुक्त कराने के लिए जिला प्रशासन और पुलिस की संयुक्त कार्यवाही लगातार जारी है। इसी क्रम में आज खेड़ा-रुद्रपुर क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई करते हुए लगभग 8 एकड़ (32,375 वर्ग मीटर) मूल्यवान सरकारी भूमि को कब्ज़ा मुक्त कराया गया।

उच्च अधिकारियों ने लिया स्थिति का जायज़ा
कब्जा हटाए जाने के बाद जिलाधिकारी श्री नितिन भदौरिया तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री मणिकांत मिश्रा ने संबंधित अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया। दोनों अधिकारियों ने पुनःअतिक्रमण रोकने के लिए सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने तथा संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश देने के आदेश दिए।


भारी पुलिस बल तैनात
कार्रवाई को शांतिपूर्ण और व्यवस्थित रूप से संपन्न कराने के उद्देश्य से प्रशासन ने मौके पर बड़ी संख्या में सुरक्षा बल तैनात किया। इसमे

जिले के सभी पुलिस अधिकारी
सभी थाना प्रभारी व थानाध्यक्ष
पुलिस व फायर सर्विस जवान
होमगार्ड, पीआरडी व आबकारी फोर्स
वन विभाग के कार्मिक
PAC बल की विशेष तैनाती


ड्रोन कैमरे से निगरानी
पारदर्शिता सुनिश्चित करने तथा किसी भी अप्रिय घटना की रोकथाम हेतु पूरे क्षेत्र की आधिकारिक फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी कराई जा रही है। इसके साथ ही ड्रोन कैमरे की मदद से भी क्षेत्र की निगरानी की जा रही है।


एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने स्पष्ट कहा—
“कानून व्यवस्था बनाए रखना सर्वोच्च प्राथमिकता है। किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि, उपद्रव या अवरोध पैदा करने वालों के विरुद्ध सख्त और त्वरित कार्रवाई की जाएगी।”

जिला प्रशासन ने यह भी संकेत दिया है कि आगे भी सरकारी भूमि पर अवैध कब्जों के विरुद्ध अभियान जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!