काशीपुर में बाबा साहब अंबेडकर की पुण्यतिथि पर पुष्पांजलि, बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल

Share this news

काशीपुर समय हिंदी समाचार पत्र एवं पोर्टल

Share this news

काशीपुर समय शहरयार आसिम
काशीपुर – भारत रत्न एवं संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर के महा परिनिर्वाण दिवस पर आज काशीपुर में कांग्रेसजनों ने भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत महानगर कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष अलका पाल के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता पुरानी सब्जी मंडी स्थित स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्मारक (छोटे नीम) पर एकत्रित हुए। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने बाबा साहब के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके आदर्शों को अपनाने तथा बताए गए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि बाबा साहब ने अपने जीवन में सामाजिक भेदभाव के विरुद्ध निरंतर संघर्ष किया। उन्होंने शिक्षा, समानता और मानवाधिकारों को सर्वोपरि मानते हुए भारतीय समाज में एकरूपता लाने के प्रयास किए। विशेष रूप से महिला शिक्षा को बढ़ावा देते हुए उन्होंने कहा था कि “एक शिक्षित महिला दो परिवारों के बीच जागृति लाती है।” वक्ताओं ने कहा कि बाबा साहब द्वारा निर्मित भारतीय संविधान विश्व के महानतम संविधानों में से एक है, जो आने वाली अनेक पीढ़ियों को दिशा प्रदान करता रहेगा।

कार्यक्रम में उपस्थित प्रमुख लोग
इस अवसर पर एआईसीसी सदस्य अनुपम शर्मा, पूर्व महानगर अध्यक्ष मुशर्रफ हुसैन, विमल गुड़िया, हरीश कुमार सिंह, ब्रह्मपाल, संजय चतुर्वेदी, सुशील भटनागर, अकरम बेग, इकबाल अदीब, महेंद्र बेदी, मंसूर अली मंसूरी, सुभाष पाल, एड. संदीप चतुर्वेदी, चंद्रभूषण डोभाल, अर्पित मेहरोत्रा, विनोद शर्मा (होंडा), पार्षद मो. आरिफ सैफी, पार्षद शाह आलम, रियासत अली, परम सिद्धू, सोनू नामधारी, राकेश भगत, अशोक सागर, मो. रिजवान, गोपाल सैनी, नजाकत हुसैन, अज्जू खां, अनीस अंसारी, ताहिर चौधरी, राशिद मंसूरी, नासिर हुसैन, सुंदरलाल पाल, एड. अर्पित सौदा, रामेश्वर तिवारी, संजीव तिवारी, इलियास महागिर, मंसूर मेफेयर, पार्षद हनीफ गुड्डू, एड. नौशाद उस्मानी, शादाब इकबाल, सारीम सैफी, रमेश चंद सागर, जितेंद्र सरस्वती सहित अनेक कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!