काशीपुर में सिखों का प्रदर्शन—पूर्व मंत्री का पुतला दहन, कार्रवाई की गुहार

Share this news

काशीपुर समय हिन्दी समाचार पत्र एवं पोर्टल

Share this news

काशीपुर समय शहरयार आसिम
काशीपुर – सिख समाज के प्रति आपत्तिजनक टिप्पणी किए जाने के विरोध में आज काशीपुर में सिख समुदाय ने पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत का पुतला दहन कर रोष प्रकट किया। इस दौरान सिख समाज के प्रतिनिधियों ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी को सौंपते हुए हरक सिंह रावत के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। यह विरोध गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा, काशीपुर के नेतृत्व में एमपी चौक पर आयोजित किया गया, जिसमें भारी संख्या में सिख समाज के लोग एकत्रित हुए।

ज्ञापन में कहा गया कि उत्तराखंड के पूर्व मंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेसी नेता डॉ. हरक सिंह रावत ने देहरादून में एक कार्यक्रम के दौरान ‘सरदार जी बारह बज गए’ जैसी टिप्पणी कई बार दोहराते हुए सिख समाज की भावनाओं को आहत किया। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही उत्तराखंड सहित पूरे देश में सिख समुदाय में गहरा आक्रोश व्याप्त हो गया है। ज्ञापन में उल्लेख किया गया कि यह शब्दावली किसी भी धर्म या समाज का मजाक उड़ाने का प्रतीक है, जो सहन नहीं किया जा सकता।


सिख समाज ने मांग की कि किसी भी धार्मिक समुदाय के प्रति इस प्रकार की विकृत मानसिकता और अमर्यादित टिप्पणी को बर्दाश्त न करते हुए डॉ. हरक सिंह रावत के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए।

पुतला दहन कार्यक्रम में शामिल प्रमुख लोग
इस दौरान क्षेत्रीय विधायक त्रिलोक सिंह चीमा, मेयर दीपक बाली, मनोज पाल, गुरविंदर सिंह चंडोक, जगजीत सिंह कोहली, छात्र संघ अध्यक्ष जतिन शर्मा, ईश्वर गुप्ता, दिलप्रीत सिंह सेठी, जोगिंदर सिंह जुग्गी, जसपाल सिंह चड्डा, परमजीत सिंह चंडोक, सुरिंदर सिंह, बलदेव सिंह, सतनाम सिंह, अमरप्रीत सिंह, कमलजीत सिंह, संदीप बग्गा, बंटी अग्रवाल, हरप्रीत सिंह, सुखप्रीत चड्डा, चरनजीत सिंह पिंकी, सतविंदर सिंह, सुखविंदर सिंह, मनपदीप सिंह ढिल्लो, हरजीत सिंह, रजत सिद्धू, हरप्रीत सेठी, देवेंद्र अरोरा, चौधरी समरपाल, राजीव अरोरा (बच्चू) सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!