सड़क पर जाम, शोर और खतरा अवैध बस अड्डा बना परेशानी का कारण

Share this news

काशीपुर समय हिंदी समाचार पत्र एवं पोर्टल

Share this news

काशीपुर संवाददाता आकाश गुप्ता रिपोर्ट

काशीपुर – बाजपुर रोड स्थित काशीपुर अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड के सामने बना अवैध बस अड्डा स्थानीय लोगों के लिए लगातार समस्या का कारण बना हुआ है। बिना अनुमति संचालित हो रहा यह अस्थायी बस स्टैंड सड़क पर जाम की स्थिति पैदा कर रहा है। पास में ही अस्पताल होने के कारण मरीजों और एंबुलेंस के आवागमन में भी दिक्कतें सामने आ रही हैं।

बसों और यात्रियों की भीड़ से सड़क पर लगातार अव्यवस्था बनी रहती है। स्थानीय लोगों का कहना है कि बस चालक मनमाने तरीके से सड़क पर वाहन खड़े कर देते हैं, जिससे खतरा और अव्यवस्था दोनों बढ़ रहे हैं।

स्थानीय निवासियों ने आरोप लगाया है कि बार-बार शिकायत किए जाने के बावजूद पुलिस की ओर से अब तक किसी भी प्रकार की कार्रवाई नहीं की गई है, जिसके चलते अवैध बस अड्डे का संचालन बेखौफ जारी है।

लोगों ने प्रशासन से अवैध बस अड्डे को हटाने और यातायात व्यवस्था सुधारने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!