काशीपुर समय शहरयार आसिम
काशीपुर – विश्व एड्स दिवस के अवसर पर चन्द्रावती तिवारी कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय, काशीपुर की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई द्वारा जागरूकता रैली एवं संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में स्वयंसेवियों ने एचआईवी/एड्स की रोकथाम, बचाव और जागरूकता के संदेश के साथ रैली निकालकर जनमानस को जागरूक किया।
रैली महाविद्यालय परिसर से प्रारंभ होकर सत्येन्द्र चन्द्र गुड़िया मार्ग, पोस्ट ऑफिस चौराहा तथा मुख्य बाजार से होती हुई पुनः महाविद्यालय पहुँची। पूरे मार्ग में स्वयंसेवियों ने एड्स के प्रति जागरूकता संदेशों के साथ लोगों को सावधान रहने और सुरक्षित रहने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के दूसरे चरण में संगोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें एड्स से संबंधित डॉक्यूमेंट्री के माध्यम से स्वयंसेवियों को एचआईवी/एड्स के कारण, लक्षण, बचाव तथा उपचार संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई।
इस अवसर पर कार्यक्रम अधिकारी डॉ. वन्दना सिंह, डॉ. गीता मेहरा, असि. प्रो. डॉ. दीपा चनियाल, डॉ. अंजलि गोस्वामी, डॉ. मंगला, डॉ. रंजना, डॉ. ज्योति गोयल, डॉ. ज्योति रावत एवं कु. सृष्टि सिंह सहित महाविद्यालय के अन्य सहयोगी उपस्थित रहे।

शहरयार आसिम
सम्पादक काशीपुर समय
कार्यालय – नई अनाज मंडी, सरबरखेड़ा, काशीपुर
संपर्क – +91 8077 966 747
