“काशीपुर में इनर व्हील क्लब का बाल श्रम विरोधी जागरूकता कार्यक्रम”

Share this news

काशीपुर समय हिंदी समाचार पत्र एवं पोर्टल

Share this news

काशीपुर। इनर व्हील क्लब ऑफ़ काशीपुर द्वारा “Say No to Child Labour and Yes to Education” विषय पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें बच्चों को बाल श्रम के दुष्परिणामों और शिक्षा के महत्व से अवगत कराया गया। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने बच्चों को बताया कि उनका वर्तमान समय पढ़ाई का है और आजीविका कमाने की जल्दबाज़ी में उन्हें अपने भविष्य तथा शिक्षा के सुनहरे अवसरों को नहीं गंवाना चाहिए।


यह जागरूकता टॉक कु. आयुषी नागर के “ख्वाहिश” एनजीओ के वेदशाला भवन में आयोजित हुई। कार्यक्रम की मुख्य वक्ता सत्येन्द्र चंद्र गुड़िया इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट की वरिष्ठ प्रवक्ता श्रीमती सिमरन सेठी रहीं, जिन्होंने बच्चों को प्रेरणादायी शब्दों में शिक्षा की आवश्यकता एवं बाल श्रम के नुकसान बताए।


इस अवसर पर इनर व्हील क्लब द्वारा बच्चों को खाद्य सामग्री भी वितरित की गई। कार्यक्रम में क्लब अध्यक्ष डॉ. दीपिका गुड़िया आत्रेय, सचिव डॉ. निमिषा अग्रवाल, आईएसओ पूनम जोशी, कोषाध्यक्ष रूपाली अग्रवाल, पूजा अग्रवाल, ऋचा अग्रवाल, रंजीता कौर, नूपुर अग्रवाल सहित एनजीओ की संयोजिका आयुषी नागर, संस्थान का स्टाफ और बच्चे उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!