November 25, 2026
file_00000000fa148211809f787030f18b09
Kashipur Samay News
Share this news

काशीपुर। शनिवार, 21 नवंबर 2026 को क्षेत्राधिकारी काशीपुर द्वारा कोतवाली काशीपुर का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कोतवाली की व्यवस्थाओं, पुलिसकर्मियों की कार्यप्रणाली, अभिलेखों और साफ-सफाई का बारीकी से जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान क्षेत्राधिकारी ने कोतवाली के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारियों से शस्त्रों को खोलने और जोड़ने का अभ्यास कराया। इसके उपरांत पुलिसकर्मियों की बैरक, भोजनालय, थाना कार्यालय, सीसीटीएनएस कार्यालय, डाक कार्यालय, महिला हेल्प डेस्क कक्ष एवं मालखाने का निरीक्षण किया। साथ ही थाना कार्यालय में रखे विभिन्न अभिलेखों और थाना परिसर की साफ-सफाई की भी जांच की।

क्षेत्राधिकारी ने मालखाने में लंबित माल, लंबित अभियोगों एवं अहकामात के निस्तारण की समीक्षा करते हुए संबंधित कर्मचारियों को सभी लंबित मामलों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

इसके अतिरिक्त क्षेत्राधिकारी ने कोतवाली के समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों का सम्मेलन लेकर उनकी समस्याओं को सुना तथा मौके पर उनका निराकरण किया। उन्होंने सभी पुलिसकर्मियों को अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा एवं जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने के निर्देश दिए।



अर्द्धवार्षिक निरीक्षण के दौरान क्षेत्राधिकारी ने कोतवाली की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाए रखने, अभिलेखों को अद्यतन रखने तथा लंबित मामलों के शीघ्र निस्तारण पर विशेष जोर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error:Content is protected !!