November 17, 2026
file_000000006ce08211917a9bed1b8dadd2
Kashipur Samay News
Share this news

काशीपुर। बाल दिवस के अवसर पर उदयराज हिंदू इंटर कॉलेज को 20 आधुनिक कंप्यूटरों की सौगात मिली। विद्यालय के पूर्व छात्र स्वर्गीय दिनेश कुमार अग्रवाल की पुण्य स्मृति में उनके पुत्र रितेश अग्रवाल एवं अमिष अग्रवाल ने विद्यालय को आधुनिक कंप्यूटर लैब के लिए 20 कंप्यूटर, फर्नीचर, इन्वर्टर और एसी समर्पित किए।

स्वर्गीय दिनेश कुमार अग्रवाल वर्ष 1945 से 1950 तक उदयराज हिंदू इंटर कॉलेज में अध्ययनरत रहे थे। अपने पिता की स्मृति को चिरस्थायी बनाने और विद्यार्थियों को आधुनिक शिक्षा की सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से उनके पुत्रों ने यह सराहनीय पहल की।

शनिवार को विद्यालय में आधुनिक कंप्यूटर लैब का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर दिल्ली से पहुंचे स्वर्गीय दिनेश कुमार अग्रवाल के परिजनों एवं विद्यालय प्रबंध समिति के पदाधिकारियों ने संयुक्त रूप से फीता काटकर कंप्यूटर लैब का उद्घाटन किया।

इस सौगात से विद्यालय के विद्यार्थियों को कंप्यूटर शिक्षा एवं आधुनिक तकनीक का ज्ञान प्राप्त करने में मदद मिलेगी। पूर्व छात्र के परिवार की इस पहल को शिक्षा के क्षेत्र में सराहनीय योगदान के रूप में देखा जा रहा है।

स्वर्गीय दिनेश कुमार अग्रवाल की स्मृति में की गई यह पहल न केवल उनके विद्यालय के प्रति जुड़ाव को दर्शाती है, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error:Content is protected !!