
काशीपुर|- चंद्रावती तिवारी कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय, काशीपुर की एंटी ड्रग्स सेल की ओर से नशा मुक्ति अभियान के अंतर्गत कैंसर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि एवं उजाला हॉस्पिटल, काशीपुर के कैंसर विशेषज्ञ डॉ. शलभ अरोरा ने किया।
कार्यक्रम के दौरान डॉ. शलभ अरोरा ने छात्राओं को कैंसर के विभिन्न प्रकार, शुरुआती लक्षण, बचाव के उपाय एवं आधुनिक उपचार पद्धतियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कैंसर के प्रति जागरूकता और समय पर जांच को बेहद महत्वपूर्ण बताया।
इस अवसर पर उजाला हॉस्पिटल की टीम द्वारा छात्राओं का बीपी, शुगर एवं आंखों का स्वास्थ्य परीक्षण भी किया गया।

महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. दीपिका आत्रेय ने मुख्य अतिथि का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि कैंसर के प्रति जागरूकता ही इससे बचाव की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। विद्यार्थियों को स्वयं जागरूक होने के साथ-साथ अपने परिवार और समाज के लोगों को भी जागरूक करना चाहिए।
कार्यक्रम में एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. वंदना सिंह, डॉ. रमा अरोरा, असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. दीपा चनियाल, डॉ. गीता मेहरा, डॉ. अंजलि गोस्वामी, डॉ. रंजना, डॉ. ज्योति रावत, श्रीमती शीतल अरोरा, डॉ. ज्योति गोयल, श्रीमती प्राची धौलाखंडी एवं श्री विजेंद्र कुमार सहित महाविद्यालय के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।


शहरयार आसिम
सम्पादक – काशीपुर समय
हिन्दी साप्ताहिक समाचार पत्र एवं पोर्टल
कार्यालय – ग्राम सरबरखेड़ा, काशीपुर
संपर्क – +91 8077 966 747






