
नामांकन पत्रों की जांच के बाद वैध-अवैध प्रत्याशियों की सूची जारी, अन्य सभी पदों पर नामांकन वैध
काशीपुर। राधे हरि राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव को लेकर नामांकन पत्रों की जांच एवं शिकायत निवारण प्रकोष्ठ की सुनवाई के बाद रविवार को वैध एवं अवैध प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी गई। मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. राखी डिमरी एवं प्रभारी प्राचार्य प्रो. डॉ. अनुराग के हस्ताक्षर से जारी सूची में अध्यक्ष पद के एक प्रत्याशी का नामांकन निरस्त किया गया है।
अध्यक्ष पद पर पांच में से एक नामांकन अवैध
जारी सूची के अनुसार छात्रसंघ के अध्यक्ष पद के लिए दाखिल पांच नामांकन पत्रों में से मौ. दानिश का नामांकन जांच के दौरान अवैध पाया गया, जबकि अध्यक्ष पद के अन्य चार प्रत्याशियों सहित छात्रसंघ के अन्य सभी पदों पर दाखिल नामांकन पत्र वैध घोषित किए गए हैं।

शिकायत निवारण प्रकोष्ठ की सुनवाई के बाद निर्णय
आपत्ति पर शिकायत निवारण प्रकोष्ठ द्वारा सुनवाई की गई। सुनवाई एवं नामांकन पत्रों की जांच के उपरांत मौ. दानिश का नामांकन निरस्त कर दिया गया। इसके साथ ही महाविद्यालय प्रशासन ने वैध एवं अवैध प्रत्याशियों की आधिकारिक सूची जारी कर दी।
अब छात्रसंघ चुनाव में अध्यक्ष पद समेत अन्य पदों के लिए वैध प्रत्याशियों के बीच चुनावी मुकाबला आगे बढ़ेगा।

शहरयार आसिम
सम्पादक – काशीपुर समय
हिन्दी साप्ताहिक समाचार पत्र एवं पोर्टल
कार्यालय – ग्राम सरबरखेड़ा, काशीपुर
संपर्क – +91 8077 966 747






