8–9 वर्ष आयु वर्ग में शानदार प्रदर्शन कर हासिल की उपलब्धि, परिवार में खुशी का माहौल
काशीपुर। काशीपुर के होनहार बाल खिलाड़ी काशिफ हुसैन ने अपनी खेल प्रतिभा और शानदार प्रदर्शन के दम पर मुख्यमंत्री उदयीमान खिलाड़ी योजना के अंतर्गत चयनित होकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। महज 8–9 वर्ष की आयु में काशिफ ने जिला स्तरीय चयन प्रक्रिया में अपनी प्रतिभा का प्रभावशाली प्रदर्शन करते हुए यह उपलब्धि हासिल की।
मोहल्ला सिद्दीकी मार्केट, कवि नगर, काशीपुर, जिला ऊधम सिंह नगर निवासी काशिफ हुसैन, पिता नासिर हुसैन, साई पब्लिक स्कूल, कुंडेश्वरी रोड, काशीपुर के छात्र हैं।
मनोज सरकार स्टेडियम में हुआ जिला स्तरीय चयनमुख्यमंत्री
उदयीमान खिलाड़ी योजना के तहत 29 जुलाई 2026 को रुद्रपुर स्थित मनोज सरकार स्टेडियम में जिला स्तरीय चयन प्रक्रिया आयोजित की गई थी। इसमें विभिन्न आयु वर्गों के प्रतिभावान खिलाड़ियों ने हिस्सा लेकर अपने खेल कौशल का प्रदर्शन किया।
काशिफ हुसैन ने 8–9 वर्ष आयु वर्ग में प्रतिभाग करते हुए शानदार प्रदर्शन किया और चयन प्रक्रिया में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।

1 सितंबर को जारी हुआ परिणामचयन प्रक्रिया के बाद 1 सितंबर 2026 को परिणाम जारी किया गया, जिसमें काशिफ हुसैन का चयन मुख्यमंत्री उदयीमान खिलाड़ी योजना के लिए हुआ। काशिफ के चयन की खबर मिलते ही उनके परिवार, स्कूल और शुभचिंतकों में खुशी की लहर दौड़ गई।
चयन प्रक्रिया के बाद 1 सितंबर 2026 को परिणाम जारी किया गया, जिसमें काशिफ हुसैन का चयन मुख्यमंत्री उदयीमान खिलाड़ी योजना के लिए हुआ। काशिफ के चयन की खबर मिलते ही उनके परिवार, स्कूल और शुभचिंतकों में खुशी की लहर दौड़ गई।
कम उम्र में बड़ी उपलब्धि
काशिफ हुसैन की यह उपलब्धि इसलिए भी खास है क्योंकि इतनी कम उम्र में उन्होंने जिला स्तरीय चयन प्रक्रिया में अपनी प्रतिभा साबित कर योजना में स्थान बनाया है। उनकी सफलता से परिवार के साथ-साथ साई पब्लिक स्कूल, कुंडेश्वरी रोड, काशीपुर में भी खुशी का माहौल है।
परिवारजनों, शिक्षकों एवं शुभचिंतकों ने काशिफ को इस उपलब्धि पर बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। सभी को उम्मीद है कि काशिफ आने वाले समय में अपनी मेहनत और प्रतिभा के दम पर प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर पर काशीपुर का नाम रोशन करेंगे।

काशिफ की यह उपलब्धि क्षेत्र के अन्य उभरते हुए बाल खिलाड़ियों के लिए भी प्रेरणादायक है

शहरयार आसिम
सम्पादक – काशीपुर समय
कार्यालय – ग्राम सरबरखेड़ा, काशीपुर
संपर्क – +91 8077 966 747





