ऑपरेशन प्रहार” के तहत एसएसपी अजय गणपति द्वारा *साइबर अपराधियों के विरुद्ध “ऑपेरेशन सायबर प्रहार

Share this news

KASHIPUR SAMAY NEWS

Share this news

➡️ *एसएसपी ऊधमसिंहनगर श्री अजय गणपति के कुशल निर्देशन में साइबर अपराधियों के विरुद्ध व्यापक अभियान जारी*

➡️ *सैकड़ों से अधिक म्यूल अकाउंट चिन्हित, सभी के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्यवाही की प्रक्रिया प्रचलित*

➡️ *चारधाम यात्रा के दौरान हेली बुकिंग फ्रॉड, पेंशन फ्रॉड व अन्य साइबर ठगी की साजिशों को ध्वस्त करने हेतु विशेष रणनीति लागू*

➡️ *फर्जी सिम कार्ड के माध्यम से संचालित सैकड़ों से अधिक  म्यूल खातों पर पुलिस की पैनी निगरानी, संदिग्ध नेटवर्क चिन्हित*

➡️ *एक ही दिन में 05 संदिग्धों को हिरासत में, गहन पूछताछ*

➡️ *ऑपरेशन प्रहार के तहत 24 घंटों में 24 अभियोग पंजीकृत, 05 संदिग्धों को हिरासत में लिया गया*

➡️ *साइबर अपराधियों के विरुद्ध सख्त से सख्त वैधानिक कार्यवाही सुनिश्चित*



*विवरण*
➡️ एसएसपी ऊधमसिंहनगर श्री अजय गणपति के निर्देशन में जनपद पुलिस द्वारा “ऑपरेशन प्रहार” के अंतर्गत साइबर अपराधों के विरुद्ध व्यापक स्तर पर अभियान संचालित किया जा रहा है। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य साइबर ठगी में संलिप्त गिरोहों, म्यूल अकाउंट संचालकों तथा फर्जी सिम कार्ड  के जरिए म्यूल अकाउंट्स के नेटवर्क को चिन्हित कर उनके विरुद्ध कठोर कार्यवाही करना है।

➡️ जांच के दौरान यह पाया गया कि साइबर अपराधी फर्जी सिम कार्ड के माध्यम से बैंक खातों (म्यूल अकाउंट्स) को संचालित कर आमजन से ठगी की गई धनराशि को विभिन्न खातों में स्थानांतरित करते हैं, जिससे अपराध की जांच को जटिल बनाया जाता है। ऐसे सभी खातों को चिन्हित कर उनकी गहन जांच की जा रही है।

➡️ अब तक (100से अधिक) सैकड़ों संदिग्ध म्यूल अकाउंट्स चिन्हित किए जा चुके हैं, जिनमें से कई खातों को फ्रीज कराने की कार्यवाही की जा रही है तथा संबंधित व्यक्तियों की भूमिका की जांच जारी है।

🛑 *आगामी चारधाम यात्रा को दृष्टिगत रखते हुए हेली बुकिंग फ्रॉड, फर्जी वेबसाइट, कॉल सेंटर फ्रॉड, पेंशन फ्रॉड एवं अन्य ऑनलाइन* धोखाधड़ी पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु विशेष सतर्कता बरती जा रही है।


*कार्यवाही का विस्तृत विवरण*
➡️ फर्जी सिम कार्ड के माध्यम से संचालित म्यूल बैंक खातों की पहचान कर उनके विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही
➡️ सैकड़ों संदिग्ध खातों को चिन्हित कर जांच, कई खातों को फ्रीज करने की प्रक्रिया जारी
➡️ एक ही दिन में 05 संदिग्ध व्यक्तियों को हिरासत में लेकर पूछताछ, अन्य की तलाश जारी
➡️ “ऑपरेशन प्रहार” के तहत 24 घंटों में 24 अभियोग पंजीकृत कर 05 संदिग्धों को हिरासत में लिया गया
➡️ विभिन्न थाना क्षेत्रों में संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी व निगरानी
➡️ साइबर सेल द्वारा तकनीकी विश्लेषण कर इंटरस्टेट नेटवर्क की भी जांच
➡️ साइबर ठगी से जुड़े गिरोहों को चिन्हित कर उनके नेटवर्क को ध्वस्त करने की कार्यवाही

*संबंधित पुलिस स्टेशन*
➡️ कोतवाली गदरपुर
➡️ कोतवाली  बाजपुर
➡️ कोतवाली काशीपुर
➡️  कोतवाली नानकमत्ता
➡️ थाना  दिनेशपुर
➡️  कोतवाली रूद्रपुर
➡️ कोतवाली जसपुर
➡️ कोतवाली किच्छा

*उपरोक्त थाना/कोतवाली क्षेत्रों में साइबर अपराध से संबंधित अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।*


*एसएसपी का संदेश*
➡️ एसएसपी ऊधमसिंहनगर श्री अजय गणपति ने स्पष्ट किया है कि जनपद में साइबर अपराध किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे। म्यूल अकाउंट उपलब्ध कराने वाले, फर्जी सिम कार्ड के जरिए म्यूल अकाउंट्स बनाकर तथा किसी भी प्रकार से साइबर ठगी में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कठोरतम वैधानिक कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।

*उन्होंने कहा कि चारधाम यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा हेली बुकिंग फ्रॉड या किसी भी प्रकार की ऑनलाइन ठगी को सफल नहीं होने दिया जाएगा।*

*आमजन हेतु अपील*
➡️ हेली बुकिंग या अन्य ऑनलाइन सेवाओं के लिए केवल अधिकृत वेबसाइट/पोर्टल का ही उपयोग करें
➡️ किसी भी अनजान लिंक, कॉल या मैसेज पर अपनी व्यक्तिगत व बैंकिंग जानकारी साझा न करें
➡️ संदिग्ध कॉल/मैसेज की सूचना तुरंत साइबर हेल्पलाइन 1930 या नजदीकी थाना में दें।


*जनपद पुलिस द्वारा साइबर अपराधियों के विरुद्ध यह अभियान निरंतर जारी रहेगा।*

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error:Content is protected !!