काशीपुर (ऊधमसिंह नगर)। चन्द्रावती तिवारी कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय में सत्र 2025-26 का छात्र संघ चुनाव शनिवार 27 सितंबर को शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ। इस चुनाव में सभी पदों पर एक-एक नामांकन होने के कारण समस्त पदाधिकारी निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए।
निर्वाचित पदाधिकारी इस प्रकार हैं—
अध्यक्ष: कु. रिया (एम.ए. तृतीय सेमेस्टर, अर्थशास्त्र)
उपाध्यक्ष: कु. रीना कौर (बी.ए. पंचम सेमेस्टर)
सचिव: कु. आकांक्षा चतुर्वेदी (बी.ए. पंचम सेमेस्टर)
संयुक्त सचिव: कु. कृतिका बाली (बी.ए. प्रथम सेमेस्टर)
कोषाध्यक्ष: कु. महिमा रानी (बी.ए. प्रथम सेमेस्टर)
वाणिज्य संकाय प्रतिनिधि: कु. उन्नति जादौन (बी.कॉम. पंचम सेमेस्टर)
विश्वविद्यालय प्रतिनिधि: कु. साक्षी तिवारी (एम.ए. प्रथम सेमेस्टर, चित्रकला)
प्राचार्या डॉ. कीर्ति पन्त ने निर्वाचित छात्र संघ को शपथ दिलाई और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं। वहीं गोविन्द बल्लभ पंत शिक्षा समिति की अध्यक्ष श्रीमती विमला गुड़िया, प्रबन्धक डॉ. एस.के. शर्मा सहित पूरी प्रबन्ध समिति ने भी विजयी छात्र संघ को बधाई दी।
चुनाव प्रक्रिया को चुनाव अधिकारी डॉ. दीपिका गुड़िया आत्रेय के निर्देशन और डॉ. रमा अरोरा, डॉ. वन्दना सिंह, डॉ. दीपा चनियाल, डॉ. अंजलि गोस्वामी, डॉ. पुष्पा धामा, डॉ. गीता मेहरा, डॉ. ज्योति गोयल, श्रीमती प्राची धौलाखण्डी, डॉ. रंजना, डॉ. ज्योति रावत, डॉ. मंगला, श्रीमती कृति टण्डन, श्री विजेन्द्र कुमार और कु. सृष्टि सिंह के सहयोग से सम्पन्न कराया गया।

शहरयार आसिम
सम्पादक काशीपुर समय
कार्यालय – नई अनाज मंडी, सरबरखेड़ा, काशीपुर
संपर्क – +91 8077 966 747
