
देहरादून। उत्तराखंड में पुलिस प्रशासन को लेकर शासन स्तर पर बड़ा फेरबदल किया गया है। गृह अनुभाग-1, उत्तराखंड शासन की ओर से बुधवार, 25 नवंबर 2026 को जारी स्थानांतरण एवं तैनाती आदेश में 17 भारतीय पुलिस सेवा (IPS) अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया है। सभी अधिकारियों के स्थानांतरण तत्काल प्रभाव से लागू कर दिए गए हैं।
ऊधमसिंह नगर की कमान मणिकांत मिश्रा को
जारी आदेश के अनुसार, ऊधमसिंह नगर जिले के पुलिस अधीक्षक मणिकांत मिश्रा को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इससे पहले वह पुलिस अधीक्षक, अभिसूचना के पद पर तैनात थे। वहीं, ऊधमसिंह नगर के पूर्व एसएसपी अजय गणपति कुमार को सेनानायक, एसडीआरएफ के पद पर भेजा गया है।
कई जिलों के SSP बदले, नई जिम्मेदारियां सौंपीं
शासनादेश के अनुसार मुन्नूनाथ टी.सी. को सेनानायक, 31वीं वाहिनी पीएसी रुद्रपुर, पंकज भट्ट को सेनानायक आईआरबी प्रथम बैलपड़ाव, देवेंद्र पींचा को एसएसपी पौड़ी, अर्पण यदुवंशी को एसएसपी नैनीताल तथा सरिता डोभाल को एसएसपी टिहरी की जिम्मेदारी दी गई है।

इसी क्रम में श्वेता चौबे को सेनानायक आईआरबी द्वितीय, अमित श्रीवास्तव को पुलिस अधीक्षक अभिसूचना, अमित श्रीवास्तव (द्वितीय) को एसपी चमोली, विशाखा अशोक भदाणे को एसपी पुलिस मुख्यालय, सर्वेश पंवार को एसपी सुरक्षा एवं अभिसूचना मुख्यालय तथा जितेंद्र मेहरा को एसपी पुलिस मुख्यालय बनाया गया है।
वहीं, हरीश वर्मा को सेनानायक 46वीं वाहिनी पीएसी रुद्रपुर, सुरजीत पंवार को एसपी पुलिस मुख्यालय, शाहजहां जावेद खान को एसपी फायर सर्विस तथा जगदीश चंद्र नगर को एसपी बागेश्वर की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

तत्काल प्रभाव से लागू होगा आदेश
उत्तराखंड शासन के सचिव शैलेश बगोली की ओर से जारी आदेश में संबंधित अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नवीन तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही कार्यभार ग्रहण प्रमाणक की प्रति पुलिस महानिदेशक, उत्तराखंड के माध्यम से शासन को उपलब्ध कराने को कहा गया है।
शासन के इस फैसले से प्रदेश के कई महत्वपूर्ण जिलों और पुलिस इकाइयों में नेतृत्व स्तर पर बदलाव हुआ है। खास तौर पर ऊधमसिंह नगर, नैनीताल, पौड़ी और टिहरी में नई तैनाती को प्रशासनिक दृष्टि से अहम माना जा रहा है।
स्रोत: उत्तराखंड शासन, गृह अनुभाग-1, स्थानांतरण/तैनाती आदेश दिनांक 25 नवंबर 2026।

शहरयार आसिम
सम्पादक – काशीपुर समय
हिन्दी साप्ताहिक समाचार पत्र एवं पोर्टल
कार्यालय – ग्राम सरबरखेड़ा, काशीपुर
संपर्क – +91 8077 966 747






