
काशीपुर। चंद्रावती तिवारी कन्या महाविद्यालय में 21 नवंबर 2026 को भारत बौद्धिक परीक्षा का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। परीक्षा में महाविद्यालय की कुल 21 छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग कर अपनी बौद्धिक क्षमता एवं ज्ञान का प्रदर्शन किया।
परीक्षा के सफल आयोजन के उपरांत सभी प्रतिभागी छात्राओं को प्रमाण पत्र वितरित कर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर परीक्षा प्रभारी डॉ. रमा अरोरा, परीक्षा नोडल अधिकारी डॉ. दीपा चनियाल तथा सहायक प्रोफेसर डॉ. अंजलि गोस्वामी एवं डॉ. रंजना उपस्थित रहीं। सभी के सहयोग एवं मार्गदर्शन में परीक्षा शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हुई।
महाविद्यालय प्रशासन ने परीक्षा में प्रतिभाग करने वाली सभी छात्राओं के प्रयासों की सराहना की।

शहरयार आसिम
सम्पादक – काशीपुर समय
हिन्दी साप्ताहिक समाचार पत्र एवं पोर्टल
कार्यालय – ग्राम सरबरखेड़ा, काशीपुर
संपर्क – +91 8077 966 747






