November 25, 2026
IMG-20261119-WA0004
Kashipur Samay News
Share this news

काशीपुर। चंद्रावती तिवारी कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा महाविद्यालय की प्रभारी प्राचार्य डॉ. दीपिका आत्रेय के निर्देशन में ‘नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ विषय पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम अधिकारी एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. वंदना सिंह ने नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान के शुभारंभ, उद्देश्यों, नशा मुक्ति केंद्रों एवं नशा विरोधी हेल्पलाइन नंबरों के संबंध में विस्तृत जानकारी दी।

इस अवसर पर स्वयंसेवी छात्राओं अक्षिता, स्नेहा वाल्मीकि, महिमा रानी, आरती शर्मा एवं काजल कश्यप ने नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत, नशे के दुष्प्रभाव, उपचार तथा राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका पर अपने विचार व्यक्त किए।

कार्यक्रम के अंत में महाविद्यालय की प्रभारी प्राचार्य डॉ. दीपिका आत्रेय ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि नशा केवल एक बुरी आदत नहीं, बल्कि यह हमारे स्वास्थ्य, आत्मविश्वास और भविष्य को कमजोर करता है। मादक पदार्थों का सेवन व्यक्ति के साथ-साथ उसके परिवार और समाज को भी प्रभावित करता है। उन्होंने कहा कि जब युवा अपनी ऊर्जा को सही दिशा में लगाते हैं, तभी समाज और देश प्रगति के पथ पर आगे बढ़ता है।

इस अवसर पर कार्यक्रम अधिकारी डॉ. गीता मेहरा, एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. रमा अरोरा, असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. दीपा चनियाल, डॉ. अंजलि गोस्वामी, डॉ. रंजना, श्रीमती शीतल अरोरा, डॉ. ज्योति गोयल, डॉ. पुष्पा धामा एवं श्रीमती कृति टंडन सहित महाविद्यालय के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error:Content is protected !!