November 17, 2026
IMG-20261117-WA0002
Kashipur Samay News
Share this news

काशीपुर संवाददाता। श्री विवेक प्रेम ट्रस्ट नंगली आश्रम, सुभाष नगर काशीपुर के 35वें स्थापना दिवस के अवसर पर मंगलवार को विशाल शोभायात्रा एवं कलश यात्रा का भव्य आयोजन किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर धर्मलाभ अर्जित किया।

ट्रस्ट के अध्यक्ष शुद्ध महेशानंद पुरी महाराज ने बताया कि आश्रम के 35वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित इस शोभायात्रा में भारतवर्ष की पवित्र नदियों से लाए गए जल को कलशों में स्थापित किया गया। श्री दुर्गा माता की अगुवाई में भगवान को तीन सुसज्जित रथों में विराजमान कर बैंड-बाजों के साथ शोभायात्रा निकाली गई।



शोभायात्रा आश्रम से प्रारंभ होकर मिल रोड, एलआईसी कार्यालय एवं आवास विकास होते हुए पुनः आश्रम पहुंची। यहां पवित्र नदियों के जल से भगवान का विधि-विधान के साथ अभिषेक किया गया। इसके पश्चात 121 दीपकों से श्री गुरु महाराज जी की भव्य महाआरती की गई। कार्यक्रम के समापन पर विशाल भंडारे का आयोजन हुआ, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने लंगर एवं प्रसाद ग्रहण किया।

आश्रम की सचिव रुचि बाई जी के निर्देशन में आयोजित यह तीन दिवसीय धार्मिक कार्यक्रम श्रद्धा और उल्लास के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम को सफल बनाने में ट्रस्टी चमन प्रजापति, अभिषेक उपाध्याय, खूबवती, सुनीता शर्मा, सुदेश शर्मा, पत्रकार आकाश गुप्ता, शिवानी प्रजापति, नीरज उपाध्याय, मीनू पाल, राजीव यादव सहित अनेक श्रद्धालुओं का विशेष सहयोग रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error:Content is protected !!