
काशीपुर। चंद्रावती तिवारी कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय, काशीपुर में महाविद्यालय की प्रभारी प्राचार्य डॉ. दीपिका आत्रेय के निर्देशन में जनजातीय गौरव दिवस पखवाड़े का आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ महान स्वतंत्रता सेनानी एवं जननायक भगवान बिरसा मुंडा के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। इस अवसर पर असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. गीता मेहरा ने भगवान बिरसा मुंडा के जीवन परिचय, उनके उद्देश्यों तथा जनजातीय समाज के उत्थान में उनके महत्वपूर्ण योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला।

उन्होंने छात्राओं को भारत एवं उत्तराखंड की विभिन्न जनजातियों, जैसे भोटिया, थारू, राजी, जौनसारी और बुक्सा समुदाय के इतिहास, संस्कृति एवं परंपराओं के विषय में भी विस्तृत जानकारी दी।
कार्यक्रम के समापन पर प्रभारी प्राचार्य डॉ. दीपिका आत्रेय ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि हमें जनजातीय समुदायों की भाषाओं, कला, संस्कृति और परंपराओं का सम्मान एवं संरक्षण करना चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों से जनजातीय विरासत के प्रति जागरूक रहने का आह्वान किया।

इस अवसर पर एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. वंदना सिंह, डॉ. रमा अरोरा, असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. दीपा चनियाल, डॉ. अंजलि गोस्वामी, डॉ. गीता मेहरा, डॉ. रंजना, डॉ. ज्योति गोयल, श्रीमती प्राची धौलाखंडी, श्रीमती शीतल अरोरा, डॉ. ज्योति रावत, डॉ. पुष्पा धामा एवं श्री विजेन्द्र कुमार सहित महाविद्यालय के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

शहरयार आसिम
सम्पादक – काशीपुर समय
हिन्दी साप्ताहिक समाचार पत्र एवं पोर्टल
कार्यालय – ग्राम सरबरखेड़ा, काशीपुर
संपर्क – +91 8077 966 747






