
15 नवंबर से शुरू हुआ श्रीरामचरितमानस का अखंड पाठ, 17 नवंबर को निकलेगी भव्य शोभायात्रा
काशीपुर। सुभाष नगर स्थित श्री नंगली आश्रम में आश्रम के 35वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में तीन दिवसीय धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर रविवार, 15 नवंबर को छठ के पावन पर्व पर श्रीरामचरितमानस के अखंड पाठ का शुभारंभ श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ किया गया। आश्रम की सचिव रुचिबाई ने बताया कि आगामी अष्टमी के दिन आश्रम की स्थापना के 35 वर्ष पूर्ण होने जा रहे हैं।
उन्होंने बताया कि मंदिर परिसर में प्रारंभ हुआ श्रीरामचरितमानस का पाठ सोमवार सुबह 10 बजे संपन्न होगा। इसके पश्चात भगवान को भोग अर्पित किया जाएगा तथा श्री सतगुरु चालीसा पाठ का विसर्जन किया जाएगा।
आश्रम में 16 नवंबर सोमवार को रात्रि 8 बजे से 17 नवंबर मंगलवार तड़के 1 बजे तक सत्संग एवं प्रवचन का आयोजन किया जाएगा। वहीं, 17 नवंबर को सुबह 9 बजे आश्रम परिसर से भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। शोभायात्रा शुगर मिल रोड, एलआईसी रोड एवं आवास विकास से होते हुए वापस आश्रम पहुंचेगी।
शोभायात्रा के समापन के बाद आश्रम परिसर में 108 दीप प्रज्ज्वलित कर महाआरती की जाएगी। इसके पश्चात श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया जाएगा तथा लंगर एवं भंडारे का आयोजन होगा।
रुचिबाई ने बताया कि सभी धार्मिक कार्यक्रम ट्रस्ट के अध्यक्ष शुद्ध महेशानंद जी की अध्यक्षता में संपन्न होंगे। आयोजन को सफल बनाने में चमन सिंह, आकाश गुप्ता पत्रकार, खुवती, कमलेश चुघ, माया प्रजापति, नीरज उपाध्याय, अभिषेक उपाध्याय, शिवम प्रजापति एवं शिवानी प्रजापति विशेष सहयोग कर रहे हैं।
आश्रम के 35वें स्थापना दिवस को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह है। धार्मिक आयोजनों के चलते आश्रम परिसर में भक्तिमय माहौल बना हुआ है।

शहरयार आसिम
सम्पादक – काशीपुर समय
हिन्दी साप्ताहिक समाचार पत्र एवं पोर्टल
कार्यालय – ग्राम सरबरखेड़ा, काशीपुर
संपर्क – +91 8077 966 747






