
काशीपुर पुलिस की चेकिंग के दौरान कार्रवाई, आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज
काशीपुर, 25 अक्टूबर 2026। काशीपुर में अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली पुलिस ने एक युवक को अवैध तमंचे और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 315 बोर का एक अवैध तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया है।
पुलिस के अनुसार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधम सिंह नगर के निर्देश पर जिले में अवैध शस्त्रों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 24 अक्टूबर 2026 को पुलिस टीम टांडा उज्जैन चौकी क्षेत्र के अलीगंज रोड पर बंद पड़ी माचिस फैक्ट्री के पास संदिग्ध व्यक्ति, वस्तु और वाहनों की चेकिंग कर रही थी।
इसी दौरान पुलिस ने मोहम्मद नसीम पुत्र यामीन, निवासी फसियापुरा, काशीपुर, उम्र लगभग 22 वर्ष को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 315 बोर का एक अवैध तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ।
पुलिस ने बरामदगी के आधार पर आरोपी के खिलाफ कोतवाली काशीपुर में एफआईआर संख्या 488/2026, धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। आरोपी के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय में पेश किया जा रहा है।
कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम
1. उपनिरीक्षक हेम चन्द्र तिवारी
2. उपनिरीक्षक गणेश पांडे
3. कांस्टेबल तारा चंद्र (105)
4. कांस्टेबल राजेन्द्र कुमार (75)
बरामदगी: एक अवैध तमंचा 315 बोर और एक जिंदा कारतूस।
— काशीपुर समय हिन्दी समाचार पत्र एवं पोर्टल

शहरयार आसिम
सम्पादक – काशीपुर समय
हिन्दी साप्ताहिक समाचार पत्र एवं पोर्टल
कार्यालय – ग्राम सरबरखेड़ा, काशीपुर
संपर्क – +91 8077 966 747






