November 17, 2026
IMG-20261014-WA0047
Kashipur Samay News
Share this news

निर्धारित समयसीमा में सड़क को गड्ढामुक्त करने के निर्देश, लापरवाही पर सख्त रुख

काशीपुर, 14 अक्टूबर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों के क्रम में जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने बुधवार को काशीपुर-रामनगर सड़क मार्ग का औचक स्थलीय निरीक्षण कर सड़क को गड्ढामुक्त करने के कार्यों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को सड़क की मरम्मत प्राथमिकता के आधार पर कराने और निर्धारित समयसीमा के भीतर कार्य पूरा करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने मार्ग की स्थिति का अवलोकन करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने अधिशासी अभियंता को राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच) के अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित कर सड़क पर बने गड्ढों की शीघ्र मरम्मत सुनिश्चित कराने को कहा।

जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि सड़क की खराब स्थिति के कारण आमजन को आवागमन में किसी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए। इसके लिए संबंधित विभाग गंभीरता से कार्य करें और मरम्मत कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतें।

उन्होंने सड़क मरम्मत के दौरान गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने तथा सभी कार्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा करने के निर्देश भी दिए। साथ ही, मार्ग पर यातायात को सुचारु और सुरक्षित बनाए रखने के लिए आवश्यक कदम उठाने को कहा।

जनता को बेहतर सुविधाएं देना प्रशासन की प्राथमिकता

जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने कहा कि आमजन को बेहतर और सुरक्षित आवागमन की सुविधा उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता है। सड़क मरम्मत के कार्यों में लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित करते हुए निर्धारित समयावधि में मार्ग को गड्ढामुक्त बनाने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शासनी, लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

जिला सूचना कार्यालय, ऊधम सिंह नगर।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error:Content is protected !!