November 17, 2026
file_0000000096c081f596984fc7ff039427
Kashipur Samay News
Share this news

विधायक तिलक राज बेहड़ पर हमले को लेकर अलका पाल ने भाजपा सरकार पर साधा निशाना

कहा- जनप्रतिनिधियों के सम्मान और लोकतांत्रिक मर्यादाओं से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं

काशीपुर। महानगर कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष अलका पाल ने किच्छा विधायक तिलक राज बेहड़ के साथ हुए हमले की घटना को लेकर भाजपा सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि जिस तरह से एक जनप्रतिनिधि के साथ हमला किया गया, वह लोकतांत्रिक व्यवस्था और जनप्रतिनिधियों के सम्मान के लिए गंभीर चिंता का विषय है।

अलका पाल ने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड में जनप्रतिनिधियों के सम्मान, अधिकारों और लोकतांत्रिक मर्यादाओं के साथ किसी भी प्रकार का खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि संकट हो या संघर्ष, विरोध हो या सत्ता का दबाव, विधायक तिलक राज बेहड़ ने हमेशा जनता के हक और अधिकारों की लड़ाई मजबूती के साथ लड़ी है।

उन्होंने कहा कि विधायक के साथ किया गया अशोभनीय व्यवहार केवल एक जनप्रतिनिधि का अपमान नहीं, बल्कि लोकतांत्रिक व्यवस्था और उत्तराखंड की जनता के जनादेश का भी अपमान है।

महानगर कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि लोकतंत्र में धमकी, दबाव, हिंसा और जोर-जबरदस्ती के माध्यम से जनता की आवाज को दबाया नहीं जा सकता। जनप्रतिनिधियों को डराने या दबाव में लेने की कोशिशों का कांग्रेस लोकतांत्रिक तरीके से विरोध करेगी।

अलका पाल ने कहा कि जनहित के मुद्दों पर कांग्रेस का प्रत्येक कार्यकर्ता मजबूती के साथ जनता के बीच खड़ा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि विधायक तिलक राज बेहड़ के साथ कांग्रेस का हर कार्यकर्ता खड़ा है और अन्याय तथा अराजकता के खिलाफ पार्टी का संघर्ष जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error:Content is protected !!