काशीपुर – राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के छह वर्ष पूर्ण होने पर व्याख्यान का आयोजन

Share this news

Kashipur Samay News

Share this news

चंद्रावती तिवारी कन्या स्नातकोत्तर  महाविद्यालय, काशीपुर में राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के 6 वर्ष पूर्ण होने पर एक व्याख्यान का आयोजन किया गया। महाविद्यालय की प्रभारी प्राचार्य डॉ0 दीपिका आत्रेय कार्यक्रम ने  मुख्य वक्ता डॉ0 कुंवर पाल सिंह शिक्षाशास्त्र विभाग राधेहरि राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय काशीपुर का बुके देकर स्वागत किया। नोडल अधिकारी एसोसिएट प्रोफेसर डॉ0 वंदना सिंह ने मुख्य वक्ता को व्याख्यान के लिए आमंत्रित किया। डॉ0 कुंवर पाल सिंह ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 एवं युवा नेतृत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति विद्यार्थियों को केवल किताबी ज्ञान तक सीमित न रखकर उन्हें कुशल युक्त, आत्मनिर्भर रचनात्मक एवं जिम्मेदार नागरिक बनने पर बल देती है। राष्ट्रीय शिक्षा नीति युवाओं में नेतृत्व, निर्णय लेने, समस्याओं का समाधान खोजने एवं समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियो को समझने का अवसर प्रदान करती है। कार्यक्रम के अंत में महाविद्यालय की प्रभारी प्राचार्य डॉ0 दीपिका आत्रेय ने मुख्य वक्ता डॉ0 कुंवर पाल सिंह का हार्दिक आभार व्यक्त करते हुए उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट किया।


  
इस अवसर पर एसोसिएट प्रोफेसर डाॅ0 रमा अरोरा, असिस्टेंट प्रोफेसर डाॅ0 अंजलि गोस्वामी, डाॅ0 गीता मेहरा, डाॅ0 दीपा चनियाल, डाॅ0 रंजना, डाॅ0 ज्योति गोयल, श्रीमती प्राची धौलाखण्डी, श्रीमती शीतल अरोरा, डाॅ0 ज्योति रावत, डाॅ0 पुष्पा धामा, एवं समस्त बी0एड0 विभाग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error:Content is protected !!