देहरादून एसएसपी अजय सिंह हटाए गए, मणिकांत मिश्रा पर भी गिरी गाज

Share this news

KASHIPUR SAMAY NEWS

Share this news

देहरादून|-  धामी सरकार का बड़ा प्रशासनिक फैसला
धामी सरकार ने आज 13 फरवरी को राज्य में बड़े स्तर पर पुलिस अधिकारियों के तबादले किए हैं। 16 दिनों के भीतर पांच हत्याओं की घटनाओं के बाद देहरादून के एसएसपी को भी बदल दिया गया है।


देहरादून के नये एसएसपी
आईपीएस प्रमेंद्र सिंह डोभाल को देहरादून का नया कप्तान यानी एसएसपी बनाया गया है। वहीं, देहरादून के मौजूदा एसएसपी अजय सिंह को एसएसपी एसटीएफ (स्पेशल टास्क फोर्स) की नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।


हरिद्वार में बदलाव
प्रमेंद्र सिंह डोभाल फिलहाल हरिद्वार के एसएसपी थे। अब उनकी जगह नवनीत भुल्लर को हरिद्वार का एसएसपी बनाया गया है। नवनीत भुल्लर इससे पहले एसएसपी एसटीएफ की जिम्मेदारी संभाल रहे थे।


उधम सिंह नगर के नये एसएसपी
एक और बड़ा बदलाव करते हुए उधम सिंह नगर के एसएसपी मणिकांत मिश्रा को हटाकर उन्हें पुलिस अधीक्षक अभिसूचना की जिम्मेदारी दी गई है। उनकी जगह अजय गणपति कुम्भार को उधम सिंह नगर का नया एसएसपी बनाया गया है।

https://www.facebook.com/share/r/16KCA5JMks/
उधम सिंह नगर के नये एसएसपी


चंपावत और पिथौरागढ़ में तबादले
अजय गणपति कुम्भार फिलहाल चंपावत के एसपी थे। उनकी जगह रेखा यादव को चंपावत का एसपी नियुक्त किया गया है। रेखा यादव इससे पहले पिथौरागढ़ की एसपी थीं। अब उनकी जगह अक्षय प्रहलाद कोंडे को पिथौरागढ़ का नया एसपी बनाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!