जसपुर|- ग्लोबल मिलेनियम इंटरनेशनल स्कूल, द्वारा माय भारत अभियान के सहयोग से दिनांक 5 फरवरी 2026 (गुरुवार) को सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। इस अभियान का उद्देश्य आम नागरिकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करना तथा सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम हेतु जनभागीदारी सुनिश्चित करना था।
Campaign Venues and Schedule
अभियान का संचालन स्थल व समय
यह जागरूकता अभियान नगर के विभिन्न स्थानों पर संचालित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ टोल प्लाजा, जसपुर से प्रातः 10:00 बजे किया गया। इसके पश्चात अभियान सुभाष चौक, जसपुर में दोपहर 12:30 बजे से 1:30 बजे तक तथा एस.डी.एम. कोर्ट परिसर में अपराह्न 2:00 बजे से 3:00 बजे तक आयोजित किया गया।

Awareness on Traffic Rules
यातायात नियमों के प्रति जागरूकता
इस अवसर पर नागरिकों को हेलमेट पहनने, सीट बेल्ट लगाने, यातायात संकेतों का पालन करने, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग न करने तथा शराब पीकर वाहन न चलाने के प्रति जागरूक किया गया। विद्यार्थियों एवं स्वयंसेवकों द्वारा आमजन को पंपलेट वितरित कर सड़क सुरक्षा संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी दी गई।
Special Initiative: ‘Family Tree’ Postcards
‘फैमिली ट्री’ पोस्टकार्ड की विशेष पहल
इस अभियान की एक विशेष पहल के अंतर्गत विद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा “फैमिली ट्री” विषय पर विशेष पोस्टकार्ड तैयार किए गए, जिन्हें प्रत्येक राहगीर एवं वाहन चालक को वितरित किया गया। इन पोस्टकार्डों को इस प्रकार डिजाइन किया गया था कि नागरिक अपने घर जाकर अपने बच्चों के साथ उसमें परिवार के सदस्यों की तस्वीरें चिपकाएं।

Purpose of the Emotional Message
भावनात्मक संदेश का उद्देश्य
इस पहल का मुख्य उद्देश्य यह संदेश देना था कि प्रत्येक वाहन चालक और राहगीर अपने परिवार के लिए कितना महत्वपूर्ण है और उसकी एक छोटी-सी लापरवाही पूरे परिवार को प्रभावित कर सकती है।
Participation of Guests and Officials
अतिथियों एवं अधिकारियों की सहभागिता
कार्यक्रम में उप जिलाधिकारी श्री अभय प्रताप सिंह, सी.पी.यू. पुलिस, टोल प्लाजा प्रबंधक, ग्राम प्रधान शिवराजपुर, ग्राम प्रधान पतरामपुर तथा कोतवाली पुलिस सहित विभिन्न सरकारी विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारियों ने पूरे उत्साह एवं सक्रिय सहभागिता के साथ प्रतिभाग किया।

School Management Expresses Gratitude
विद्यालय प्रबंधन का आभार व्यक्त
विद्यालय प्रबंधन द्वारा सभी अतिथियों, प्रशासनिक अधिकारियों तथा प्रतिभागियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा गया कि इस प्रकार के जागरूकता अभियानों से समाज में यातायात नियमों के प्रति सकारात्मक सोच विकसित होती है तथा सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सकती है।
Appeal to Citizens
नागरिकों से अपील
अंत में सभी नागरिकों से अपील की गई कि वे यातायात नियमों का पालन करें और स्वयं के साथ-साथ अपने परिवार एवं समाज की सुरक्षा सुनिश्चित करें।
Message
संदेश
“सड़क सुरक्षा – जीवन रक्षा”
“सावधानी ही सुरक्षा है”
Global Millennium International School, Jaspur organized a road safety awareness campaign to educate people about traffic rules and safe driving practices.




शहरयार आसिम
सम्पादक काशीपुर समय
कार्यालय – नई अनाज मंडी, सरबरखेड़ा, काशीपुर
संपर्क – +91 8077 966 747
