बदायूं, 4 फरवरी 2026
वार्ड संख्या 27, मोहल्ला नई सराय में नववर्धित बूथ संख्या 199 पर नियुक्त बीएलओ (BLO) की लगातार अनुपस्थिति को लेकर स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं कांग्रेस नेताओं ने प्रशासन से शिकायत की है।
कई बार कैंप लगे, फिर भी BLO नदारद
जानकारी के अनुसार बूथ संख्या 199 के लिए नियुक्त बीएलओ अब तक उपस्थित नहीं हो रही हैं। इस संबंध में तीन बार विज्ञानानंद इंटर कॉलेज में बूथ कैंप लगाए जा चुके हैं, लेकिन इसके बावजूद संबंधित बीएलओ मौके पर नहीं पहुंची।
अन्य BLO और सुपरवाइजर भी टालमटोल में
जब अन्य बीएलओ से संपर्क किया गया तो उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि बूथ संख्या 199 की जिम्मेदारी उसी बीएलओ की है। वहीं, सुपरवाइजर से बात करने पर भी कोई ठोस या संतोषजनक जवाब नहीं मिला, जिससे आम नागरिकों में असंतोष व्याप्त है।
तहसीलदार सदर को अवगत कराते हुए सौंपा ज्ञापन
इसी समस्या को लेकर वार्ड सभासद पति रफीउद्दीन शेख एवं कांग्रेस पार्टी के जिला सचिव अहमद अमजदी बदायूंनी के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने आदरणीय तहसीलदार सदर से मुलाकात कर उन्हें पूरे मामले से अवगत कराया और एक लिखित ज्ञापन सौंपा।
स्थानीय लोग भी रहे मौजूद
इस अवसर पर सैय्यद असगर अली सहित अन्य स्थानीय लोग भी मौजूद रहे। प्रतिनिधिमंडल ने प्रशासन से मांग की कि जल्द से जल्द समस्या का समाधान कर बूथ संख्या 199 पर मतदाता संबंधी कार्य सुचारु रूप से शुरू कराया जाए।


शहरयार आसिम
सम्पादक काशीपुर समय
कार्यालय – नई अनाज मंडी, सरबरखेड़ा, काशीपुर
संपर्क – +91 8077 966 747
