काशीपुर|- राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस के अवसर पर नगर निगम में इस वर्ष एक नहीं बल्कि दो-दो कार्यक्रम आयोजित किए गए। एक ओर गणतंत्र दिवस समारोह हुआ तो दूसरी ओर महापौर दीपक बाली का जन्मदिन भी पूरे उत्साह और धूमधाम से मनाया गया। बड़ी संख्या में लोगों ने दोनों कार्यक्रमों में भाग लेकर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।
Birthday celebrations continued from morning till late night
सुबह से देर रात तक चला जन्मदिन का सिलसिला
गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान ही महापौर दीपक बाली को जन्मदिन की बधाइयाँ मिलने का सिलसिला शुरू हो गया, जो देर रात तक जारी रहा। शहर के विभिन्न स्थानों पर उनके जन्मदिन को लेकर भव्य कार्यक्रम आयोजित किए गए।

Cake cutting ceremony held at the Municipal Corporation office
नगर निगम कार्यालय में केक काटने का आयोजन
गणतंत्र दिवस समारोह के पश्चात नगर निगम स्थित महापौर कार्यालय में शुभचिंतकों द्वारा केक काटकर जन्मदिन मनाया गया। महापौर के साथ फोटो खिंचवाने वालों की भीड़ इतनी अधिक थी कि कई बार उन्हें कार्यालय से बाहर आकर लोगों के साथ फोटो खिंचवाने पड़े। यह कार्यक्रम घंटों तक चला।
Office Superintendent gave the first birthday wishes
कार्यालय अधीक्षक ने दी पहली बधाई
दोपहर करीब 1 बजे पुनः नगर निगम पहुंचने पर कार्यालय अधीक्षक विकास शर्मा ने महापौर को पुष्प गुच्छ भेंट कर जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। इसके बाद शुभचिंतकों के आने का सिलसिला लगातार जारी रहा।

Blankets distributed at Councillor Anil Kumar’s residence
पार्षद अनिल कुमार के आवास पर कंबल वितरण
इसके बाद महापौर दीपक बाली पार्षद अनिल कुमार के आवास पहुंचे, जहां क्षेत्रीय लोगों ने केक काटकर उनका जन्मदिन मनाया। इस अवसर पर महापौर एवं पार्षद द्वारा गरीबों में कंबल भी वितरित किए गए।

Grand programs also held at hospitals
अस्पतालों में भी हुए भव्य कार्यक्रम
संजीवनी हॉस्पिटल में आयोजित कार्यक्रम में केक काटकर महापौर के दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना की गई। यहां मैनेजिंग डायरेक्टर मुकेश चावला, राजकुमार गुंबर, मनीष चावला, प्रबंधक मनोज बाटला, भाजपा नेत्री मुक्ता सिंह सहित अनेक गणमान्य लोगों ने उनका स्वागत किया।
इसके बाद ए.के. हॉस्पिटल महेशपुरा में पुष्प वर्षा कर महापौर का स्वागत किया गया और जन्मदिन समारोह आयोजित किया गया।

Hundreds of distinguished people were present
सैकड़ों गणमान्य लोग रहे उपस्थित
महापौर के जन्मदिन समारोह में अनुराग अग्रवाल, पंकज टंडन, प्रभात साहनी, जसवीर सिंह राठी, विजय बॉबी, जतिन शर्मा, जसपाल सिंह जस्सी, बृजेंद्र सिंह, रवि पाल, पार्षदगण, भाजपा पदाधिकारी, डॉक्टर, समाजसेवी एवं नगर निगम के अधिकारी-कर्मचारी सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

Honor and welcome at educational institutions
शैक्षणिक संस्थानों में भी हुआ सम्मान
महापौर विभिन्न कार्यक्रमों में राजकीय कन्या इंटर कॉलेज, शिवालिक स्कूल एवं आवास विकास पहुंचे, जहां लोगों ने गर्मजोशी से स्वागत कर जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। शिवालिक स्कूल में प्रबंधक वसंत बल्लभ भट्ट, प्रधानाचार्य कविंद्र सिंह डसीला, विधायक त्रिलोक सिंह चीमा सहित कई गणमान्य लोगों ने उनके दीर्घायु जीवन की कामना की।
Mayor Deepak Bali’s birthday was celebrated across Kashipur on Republic Day with several programs.Many citizens and dignitaries participated in the events held at different locations.






शहरयार आसिम
सम्पादक काशीपुर समय
कार्यालय – नई अनाज मंडी, सरबरखेड़ा, काशीपुर
संपर्क – +91 8077 966 747
