काशीपुर|- चन्द्रावती तिवारी कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय, काशीपुर में भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतदाताओं को जागरूक करने एवं लोकतंत्र में उनकी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से दिनांक 25 जनवरी, 2026 को 16वाँ राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया गया।
कार्यक्रम का आयोजन महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. कीर्ति पन्त के निर्देशन में किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम अधिकारी डॉ. वन्दना सिंह द्वारा राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवियों, समस्त प्राध्यापिकाओं एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को मतदाता जागरूकता की शपथ दिलाई गई।
महाविद्यालय की कैम्पस एम्बेसडर डॉ. रंजना ने समस्त महाविद्यालय स्टाफ एवं छात्राओं को राष्ट्रीय मतदाता दिवस की थीम “माय इंडिया, माय भारत” एवं “सिटीजन एट द हार्ट ऑफ इंडियन डेमोक्रेसी” की जानकारी देते हुए नए मतदाताओं को पंजीकरण के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. दीपिका गुड़िया आत्रेय, असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. गीता मेहरा, डॉ. अंजलि गोस्वामी, डॉ. दीपा चनियाल, डॉ. पुष्पा धामा, डॉ. ज्योति रावत, श्रीमती शीतल अरोरा, कुमारी सृष्टि सिंह सहित समस्त शिक्षणेत्तर कर्मचारी उपस्थित रहे।
अतः आपसे विनम्र निवेदन है कि उपरोक्त सूचना को अपने सम्मानित समाचार पत्र में निःशुल्क प्रकाशित करने की कृपा करें।
National Voters Day was celebrated at Chandrawati Tiwari Girls PG College, Kashipur.Students and staff took a pledge to promote voter awareness and democracy.

शहरयार आसिम
सम्पादक काशीपुर समय
कार्यालय – नई अनाज मंडी, सरबरखेड़ा, काशीपुर
संपर्क – +91 8077 966 747
